September 12, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
Pmoछत्तीसगढ़जन्मदिनदेशबिलासपुर

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सुदेश करेंगे 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितम्बर को 75 वां जन्मदिवस है। गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे से गांव बड़नगर से शुरू हुई उनकी जीवन यात्रा में आए तमाम उतार-चढ़ाव के बीच अपनी लगन, निष्ठा, परिश्रम, त्याग, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रप्रेम के चलते वे भारतीय राजनीति के युग पुरूष बन चुके हैं।

मोदी प्रशंसक सुदेश करेंगे 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश भर में हजारों कार्यक्रमों का आयोजित किये जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बीजेपी जहां सेवा के तौर पर मनाएगी तो वहीं अलग-अलग संगठनों ने इस मौके पर सांस्कृतिक से लेकर धार्मिक आयोजन रखे हैं। इसी तरह बिलासपुर में भी प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना लेकर उनके अति प्रशंसक युवक सुदेश थवाईत के द्वारा 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा साथ ही विशेष पूजा अर्चना का भी आयोजन किया जाएगा।

विश्व के अग्रणी शीर्ष नेताओं में शुमार

श्री मोदी आज सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री के रूप में ही नहीं जाने-पहचाने जाते, वरन आज वे विश्व के अग्रणी शीर्ष नेताओं में शुमार हो चुके हैं। नरेन्द्र मोदी का जीवन संघर्ष की गाथा से भरा हुआ है, उनके चिंतन में राष्ट्र, राष्ट्रबोघ एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि है और इसी भावना से ओतप्रोत होकर उन्होंने किशोरावस्था में अपना घर-द्वार छोड़कर जनसेवा की ओर जो कदम बढ़ाए, वे आज तक नहीं रुके। प्रधानमंत्री के रूप में विगत् 11 वर्षों के दौरान भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वह सभी कार्य किए जिसका उन्होंने वादा किया था। चाहे वह सामाजिक-आर्थिक बदलाव हों, चाहे प्राकृतिक संसाधनों, खनिजों, सांस्कृतिक धरोहरों आदि का संरक्षण हो या फिर देश के किसानों के कल्याण के लिए कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था हो, सब पर विशेष ध्यान दिया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे करोड़ों महिलाओं को लाभ मिल रहा है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close