June 6, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
छत्तीसगढ़देशप्रदेशबिलासपुरराजनीति

नक्सलियों के हौसले बुलंद और लालफीताशाही के कारनामे रोज़ दिख रहे है, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री जी अपने बयानों से केवल सुर्ख़ियाँ बटोर रहे है – शैलेश

हमारे जवानों की रोज़ हत्या हो रही है, प्रदेश में नक्सल घटनाएँ बढ़ती जा रही है, बीजेपी की सरकार से क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही है।

मुख्यमंत्री जी चश्मे का नंबर बढ़वा लीजिए, पुराने चश्मे से आपको सही नहीं दिख रहा है। बस्तर रोज़ लाल हो रहा है – शैलेश पांडेय

बलौदा बाज़ार की शर्मनाक घटना, चाकू -तलवार बाज़ी, लूटमारी और गुंडागर्दी बढ़ गई है, सरकार ऐतिहासिक रूप से असफल हो गई।

 

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। प्रदेश में जबसे बीजेपी की सरकार आई है तबसे प्रदेश ज़्यादा अशांत हो गया है और आये दिन हमारे जवान गोली खा रहे है और उनकी हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री जी और गृहमंत्री जी केवल अपने बयानों से सुर्ख़ियाँ बटोर रहे है। नक्सलियों के हौसले बुलंद है और लालफीताशाही के कारनामे रोज़ दिख रहे है। हमारे सुरक्षा के जवान शासन की गलत नीतियों के कारण अपनी जान गवाँ रहे है। प्रदेश में नक्सल घटनाएँ बढ़ती जा रही है और यही हाल रहा तो लोग प्रदेश से पलायन करेंगे और अधिकारी और कर्मचारी और व्यापारी काम करने से डरेंगे।बस्तर रोज़ लाल हो रहा है और सरकार अपना और मोदी जी का फोटो लगाकर सुशासन का ढोल पीट रही है।

कांग्रेस सरकार के समय जो प्रगति प्रदेश ने किया था और जो शांति व्यवस्था पूरे प्रदेश में क़ायम किया था,वह सब ख़त्म सिर्फ़ छह महीने में हो गया है।बलौदा बाज़ार की शर्मनाक घटना के बाद कुछ कहने की ज़रूरत ही नहीं है,ये बीजेपी सरकार की ऐतिहासिक नाकामी है।बिलासपुर और सभी ज़िलों में गुंडागर्दी,चाकू और तलवार बाज़ी,लूटपाट और हत्या एवं दुष्कर्म की घटनाएँ चरम पर है,भ्रष्टाचार का बोलबाला भी सीमा पार कर रहा है।साय सरकार सभी मोर्चे में फेल हो गई है जबकि केवल छह महीना ही हुआ है।सत्ता की भूख ने बीजेपी का अहंकार बढ़ता जा रहा है और जनता को कुछ भी नहीं समझती है केवल सत्ता जैसे तैसे प्राप्त करो और प्रदेश सुलगाते रहो।

बिलासपुर में चाकू बाज़ी, तलवारबाज़ी, लूटमारी और गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है जनप्रतिनिधि बस एक दूसरे की टाँग खीचने में लगे हुए है । सुशासन अब केवल दिखावा है और बिलासपुर अब अशांत हो गया है रोज़ बुलडोज़र चला कर ग़रीबों को बेघर किया जा रहा है, ग़रीब व्यापारियों की रोज़ी रोटी छीनी जा रही है और नेता बस मालाएँ पहन रहे है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close