
प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर।
W.E. (Women Entrust) बिलासपुर की ओर से 13 अक्टूबर को आयोजित एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ उत्साह, उमंग और महिला सहभागिता के रंगों से सराबोर रहा। सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा की थाप पर जमकर नृत्य किया। खूबसूरत सजावट, संगीत, लजीज व्यंजनों और मनोरंजक गतिविधियों ने आयोजन को खास बना दिया।

कार्यक्रम का आयोजन सानिया अग्रवाल, अदिति नथानी, सोनल अग्रवाल और रुचि अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ। शिल्पा शाह और आद्या अग्रवाल ने विशेष सहयोग दिया। आयोजन की थीम, डेकोरेशन और व्यवस्थाओं की प्रतिभागियों ने सराहना की। शाम का प्रमुख आकर्षण ‘गरबा क्वीन ऑफ द नाइट’ का खिताब रहा, जिसे अविका तिवारी ने अपने नाम किया। विभिन्न श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पूरे आयोजन में महिलाओं का उत्साह, आपसी मेलजोल और उत्सवी माहौल देखने को मिला।

आयोजन को टाइटल स्पॉन्सर प्रीमियर एकेडमी और डॉ. रानित गुम्बर तथा को-स्पॉन्सर तनिष्क बिलासपुर का सहयोग मिला। वहीं Flirte, Masaara, Ternam, House of Beauty, Play Bloom, Tatva और Inner Secret ने नकद सहयोग, गिफ्ट वाउचर एवं पुरस्कारों के जरिए आयोजन में भागीदारी निभाई।
W.E. बिलासपुर का यह आयोजन महिलाओं के बीच दोस्ती, एकजुटता और आपसी जुड़ाव का मंच बना। सफेद थीम, गरबा की मस्ती और सम्मान समारोह के साथ यह शाम प्रतिभागियों के लिए यादगार बन गई।
प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क, बिलासपुर
खबर वही जो असर करे।



