October 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

नाबालिगों की लापरवाही से सड़क पर संकट, स्टेशन के सामने पैसे के लिए मारपीट!दुर्गा विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, कल तय होगा रूट; DJ की मनमानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी!नाम ‘राजपति’, दस्तावेजों में ‘राष्ट्रपति’! एक गलती, वर्षों की परेशानी और व्यवस्था से सवालभक्ति ऐसी कि अपने दम पर बना दी भोलेनाथ के दरबार तक सड़क!बिलासपुर में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह, सभी सरकारी कार्यालयों में दिलाई जाएगी सत्यनिष्ठा की शपथजनदर्शन में 520 से अधिक आवेदकों ने रखीं समस्याएं, समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया भरोसाबिलासपुर प्रवास पर संत श्री रितेश्वर जी महाराज, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया आत्मीय अभिनंदनसीमांकन पर सियासी घमासान! कांग्रेस के आरोप, भाजपा के पलटवार के बीच जवाबदेही कसौटी परसफेद परिधानों में सजा गरबा, W.E. बिलासपुर की शाम बनी यादगारओवरब्रिज का काम शुरू, लेकिन कहां बनेगा पुल? बेलतरा में महिलाओं का विरोध
Uncategorized

ग़ज़लों की शाम, संवेदनाओं के नाम, “सुरों में जगजीत की यादें होंगी… और इन सुरों से किसी बच्चे के भविष्य की नींव मजबूत होगी।”

जगजीत सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर 10 अक्टूबर को चैरिटी ग़ज़ल संध्या, दृष्टिबाधित बच्चों के लिए जुटेगा सहयोग

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर।

ग़ज़ल सम्राट एवं पद्मभूषण स्व. जगजीत सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर बिलासपुर में संगीत, स्मृति और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। उनकी स्मृतियों को सुरों के माध्यम से श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ दृष्टिबाधित बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए चैरिटी ग़ज़ल संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

10 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक पूल साइड गार्डन, चावला ग्रीन, मोपका में आयोजित इस संध्या में भिलाई के प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक पनराज भाटिया अपनी प्रस्तुतियों से जगजीत सिंह की कालजयी ग़ज़लों की यादों को जीवंत करेंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य केवल संगीत प्रेमियों को एक खूबसूरत शाम देना नहीं, बल्कि ब्लाइंड स्पेशल स्कूल, सक्ती के भवन निर्माण में सहयोग जुटाना भी है। आयोजन के माध्यम से दृष्टिबाधित बच्चों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक भविष्य के लिए समाज से सहयोग की अपील की गई है।

जगजीत सिंह फैंस द्वारा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम इस संदेश को भी सामने रखता है कि संगीत की संवेदना जब समाजसेवा से जुड़ती है, तो उसकी गूंज मंच से कहीं आगे तक पहुंचती है।

आयोजकों ने शहरवासियों और ग़ज़ल प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर जगजीत सिंह की स्मृति को नमन करने और दृष्टिबाधित बच्चों के भविष्य की इस पहल में सहभागी बनने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण
📅 दिनांक: 10 अक्टूबर 2026
⏰ समय: शाम 7 से रात 9 बजे तक
📍 स्थान: पूल साइड गार्डन, चावला ग्रीन, मोपका, बिलासपुर
🕡 रिपोर्टिंग समय: शाम 6:30 बजे

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close