August 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
छत्तीसगढ़बिलासपुर

आठ माह पूर्व मां से बिछड़ी महिला पहुंची अपने घर, बेसहारा महिला को मिला कांग्रेस नेता त्रिलोक का सहारा

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की सराहनीय पहल, महिला के परिजनों ने जताया सबका आभार 

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। जिले के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सार्थक प्रयास रंग लाया, लगभग 8 माह से भी ज्यादा समय से लापता महिला को बिलासपुर पुलिस ने सकुशल घर वापस लाकर परिजनों को सौप दिया है।

लगभग एक माह पूर्व कांग्रेस नेता त्रिलोक ने बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंप, ग्राम कोरमी विधानसभा बिल्हा निवासी संतन बाई सतनामी की बेटी माह अक्टूबर 2024 से लापता थी, उसे वापस लाने की मांग की थी, इस विषय में विस्तृत जानकारी अनुसार ग्राम कोरमी निवासी विधवा महिला श्रीमती संतन देवी जिनकी शादीशुदा बेटी नवरात्र पर्व के दौरान दुर्गा जी की झांकी देखने बिलासपुर आई थी और इसी दौरान वह लापता हो गई।

वह थोड़ी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अक्टूबर 2024 से लापता थी। संतन देवी इस विषय में कई बार पुलिस थाने का चक्कर लगा चुकी थी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद उन्होंने त्रिलोक श्रीवास की धर्मपत्नी जो कि जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही थी, उनके चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान संतन देवी ने इस बात की जानकारी उन्हें दी, उन्होंने आश्वस्त किया कि चुनाव के बाद वह उनकी बेटी को वापस लाने के प्रयास करेंगी, चुनाव के बाद कांग्रेस नेता त्रिलोक ने महिला संतन देवी को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मुलाकात की और लगातार उक्त महिला को वापस लाने प्रयास करते रहे।

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय

इस पूरे मुहिम में बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण और सराहनीय रही। उन्होंने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए थाना प्रभारी सिरगिट्टी रजनीश सिंह को एक टीम बनाकर शामली मेरठ भेज पतासाजी करवाया और वहां उक्त महिला को सकुशल लाकर उनके परिजनों के सुपुर्द करवाया है। लापता महिला अपने परिजनों के पास सुरक्षित पहुंच चुकी है। लापता महिला के परिजनों ने इस कार्य हेतु कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, थाना प्रभारी सिरगिट्टी रजनीश सिंह का आभार व्यक्त किया है l

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close