September 12, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़बिलासपुरहनुमान जन्मोत्सव

धर्म जागृति मंच बिलासपुर द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन

हरदेव लाल मंदिर में आयोजन समिति की बैठक संपन्न

बिलासपुर। धर्म जागृति मंच बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा धर्म जागृति मंच के संस्थापक स्वर्गीय प्रेम श्रीवास के मार्गदर्शन में विगत 32 वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव पर पंचमुखी हनुमान मंदिर बुधवारी बाजार बिलासपुर से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाता रहा है और इस समिति एवं बिलासपुर शहर को यह गौरव प्राप्त है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश में भगवान बजरंगबली के जन्मोत्सव पर किए जाने वाला प्रथम आयोजन है।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025 को धर्म जागृति मंच बिलासपुर के तत्वाधान में अप. 3:00 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर बुधवारी बाजार से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन रखा गया है, इस आयोजन में डीजे, धूमiल, पंथी कर्मi, सुवा नाच डंडा नाच कीर्तन दल भजन मंडली दर्जनों आकर्षक झांकी बैंड पार्टी ताशा पार्टी सहित दर्जनों मनमोहन झांकियां एवं दल सहित हजारों लोग सम्मिलित होंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने हेतु आज आयोजन समिति की तृतीय बैठक शहर के हृदय स्थल गोल बाजार में हरदेव लाल भगवती मंदिर में रखा गया। जिसमें उपस्थित जनों ने आयोजन को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाने की बात कही है, आज के इस बैठक में प्रमुख रूप से श्री राजेश पांडे पूर्व महापौर, कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, महेश दुबे (टाटा महराज), धर्म जागृति मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास, चीनी बूटी गंगोत्री, नवल शर्मा, भाजपा नेता प्रणव शर्मा, श्रीमती अनु पांडे, श्रीमती दिव्या चतुर्वेदी, सुश्री भावया शुक्ला, गुरुदेव अवस्थी,  राजा अवस्थी, नरेंद्र उसराठे, प्रसाद पांडे, अधिवक्ता सुरेश चंद्र गौतम, देवाशीष धारा, पवन पांडे, सन ऑफ चतुर्वेदी, टिंकू दुबे, मनीष भट्ट, नवीन दुबे, प्रियंका श्रॉफ, श्रवण श्रीवास्तव, राहुल साहू, नरेंद्र श्रीवास, सपन रजक, दीपक कश्यप, मुरली बाजपेई, नरेंद्र श्रीवास, सोनू श्रीवास, शुभम श्रीवास, प्रदीप श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, दिनेश कश्यप, मोनू रजक,  मनोज शुक्ला अधिवक्ता जैकी वैष्णव, प्रतीक तिवारी, चरण सिंह राज, राहुल गोरख, संजय गोयल, बाबा ध्रुव, कौशल श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा जीतू, अमर दास बंजारे, कमल कौशिक, पृथ्वी श्रीवास, बबल मूलवानी, बंटी बत्रा, पवन पांडे, सलभ चतुर्वेदी, गोपी थारवानी, अमित दुबे, राम परिहार, लक्ष्मी श्रीवास्, नवीन श्रीवास, आशीष श्रीवास, अरविंद शर्मा,  गुप्ता पार्थ कुमार, भानु शर्मा सहित सैकड़ो जन उपस्थित थेl यह जानकारी आयोजन समिति के संयोजक त्रिलोक चंद्र श्रीवास के द्वारा दिया गया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close