September 10, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़देशनगर निगमबिलासपुरस्मार्ट सिटी

कमिश्नर साहब बिलासपुर के नागरिक स्मार्ट नहीं है तो क्या है बता दीजिए… क्या ये गाली है बिलासपुर के नागरिकों के लिए या कुछ और – शैलेश पांडेय

कमिश्नर साहब, ये बिलासपुर है, यहाँ के नागरिकों के संघर्षों के बाद ही सब मिला है,ये नमन करने योग्य है इनका अपमान न कीजिए- शैलेश पांडेय

बीजेपी सरकार में अधिकारी बिलासपुर की जनता का अपमान कर रहे है, आयुक्त को जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए – शैलेश

 

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। एक दैनिक समाचार पत्र में बिलासपुर शहर के निगम आयुक्त अमित कुमार के द्वारा दिए गए एक बयान का पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने करारा जवाब दिया है। पूर्व विधायक पांडेय ने कहा कि निगम आयुक्त अमित कुमार का यह बयान बिलासपुर की जनता का अपमान है ! आयुक्त महोदय को बिलासपुर की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए ।उन्होंने बताया कि निगम आयुक्त अमित कुमार ने अपने बयान में कहा है कि“बिलासपुर के नागरिक स्मार्ट नहीं है,”इस बात से आयुक्त क्या कहना चाह रहे है, क्या ये गाली है बिलासपुर के नागरिकों के लिए या कुछ और। आख़िर बीजेपी सरकार में अधिकारी बिलासपुर की जनता का अपमान क्यों कर रहे है। इतनी बड़ी बात आज तक किसी अधिकारी ने बिलासपुर की जनता के लिए नहीं किया है जो आज बीजेपी शासन में यहाँ बिलासपुर में कही गई है, इसका कारण ये है कि बिलासपुर के भोले भाले और सीधे साधे लोग सभी अधिकारियों को अत्यंत सम्मान देते है और अधिक आदर भाव पाने के बाद अधिकारी नागरिकों को कुछ नहीं समझते है।

अधिकारियों का तानाशाही व्यवहार नागरिकों के लिए ख़तरनाक है, आज हम देख रहे है किस प्रकार से बिलासपुर में ग़रीबों के ऊपर बुलडोज़र चलाया जा रहा है लोग दया करने को कह रहे है। लेकिन बीजेपी सरकार के अधिकारी किसी की सुन ही नहीं रहे है ये व्यवहार बिलासपुर के लिए घातक है।

आयुक्त महोदय को शायद बिलासपुर की पृष्ठ भूमि पता नहीं है कि किस प्रकार से बिलासपुर में रेलवे का ज़ोन कार्यालय, हाईकोर्ट, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थान आये है। जिसके कारण बिलासपुर का गौरव बढ़ा है। ऐसे में इतने बड़े अधिकारी का बिलासपुर का अपमान करना आख़िर हिम्मत कैसे हुई, इसके लिए शायद जवाब है बीजेपी सरकार का अहंकार ।

बिलासपुर की जनता के साथ अन्याय किया गया और सब सहन कर लिया गया, कैसे सीवरेज योजना में वर्षों तक बिलासपुर को गड्ढे में रहना पड़ा, शायद आयुक्त भूल गए, कैसे अरपा को लेकर पूर्व मंत्री झाँसा देते रहे और आज दोनों बैराज और सड़क बन रही है जो कांग्रेस की देन है कैसे नौ साल में ओवर ब्रिज बनाए बीजेपी ने ये सब कैसे भूला जा सकता है कांग्रेस ने तीन साल में तिफ़रा का बड़ा ब्रिज बना दिया जो शहर की जनता के काम आ रहा है। मिट्टी तेल गली, व्यापार विहार रोड, नेहरू चौक से सकरी की सड़क भी कांग्रेस की ही देन है वरना बीजेपी ने तो बिलासपुर को खोदापुर और चाकूपुर ही बनाया है ।आयुक्त महोदय को बिलासपुर की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए या फिर माना जाये कि ये सब बीजेपी करवा रही है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close