July 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
आंदोलनछत्तीसगढ़बिलासपुर

मोदी की गारंटी पूरा करो के नारे के साथ किया जा रहा आंदोलन, छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ ने किया फेडरेशन का पूर्ण रूप से समर्थन, आंदोलन को सफल बनाने में बड़ा योगदान

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर । 22 अगस्त शुक्रवार को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने द्वितीय चरण का आंदोलन किया छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आवाहन पर यह आंदोलन किया गया इस आंदोलन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ का संपूर्ण योगदान रहा छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि 22 अगस्त 2025 को जो आंदोलन किया गया वह छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ किया गया है यह आंदोलन मोदी की गारंटी पूरा करो के नाम पर किया गया छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के नाम पर जो घोषणा पत्र कर्मचारियों के लिए जारी किया था उसमें से कोई भी गारंटी अभी तक पूरा नहीं किया गया है इसलिए पूरे राज्य भर में मोदी की गारंटी पूरा करो के नारे के साथ आंदोलन किया जा रहा है ।

यह आंदोलन 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है । जिसमें केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता, महंगाई भत्ता एरियस,चार स्तरीय समय मान, वेतनमान, क्रमन्नति, पदोन्नति, 300 दिवस का अवकाश नगदी करण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और हाउस रेंट को लेकर पूरे राज्य भर में आंदोलन किया जा रहा है वीरेंद्र कुमार साहू ने कहा कि इसके बाद भी अगर सरकार के द्वारा चर्चा के लिए नहीं बुलाया गया और मांग पूरी नहीं हुई तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल सचिव अशोक ब्रह्म भट्ट उपाध्यक्ष हिंसा राम निर्मलकर कोषाध्यक्ष राजेश कुमार कंवर, मुन्ना वर्मा, कामेश्वर बंजारे, राजेश वर्मा, अभिषेक मिश्रा, पल्लव मिश्रा, आकांक्षा साहू, मुस्कान पांडे, प्रतिमा लकड़ा, सूर्यकांत सूर्यवंशी, समर बहादुर, अमित भगत, जगत प्रजापति, नरेंद्र जयसवाल, अमित श्रीवास, बनीता बाई राम,अहिल्या कौशिक, ललित कश्यप, तुषार वैष्णव, दीपक निर्मलकर, रमेश निर्मलकर, दशरथ यादव रविंद्र कुमार खांडेकर,ईश्वर पाठक सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close