August 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़बिलासपुरयूनिटी मार्च

एकता के रंग में रंगा बिलासपुर : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर/भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बिलासपुर शहर में भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश की एकता, अखंडता तथा राष्ट्रीय एकजुटता का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत तिफरा स्थित मां काली मंदिर परिसर से हुई, जहां केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, तथा विधायक अमर अग्रवाल ने माता काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया।

इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने हरी झंडी दिखाकर यूनिटी मार्च का शुभारंभ किया। यूनिटी मार्च हस्ताक्षर अभियान में अतिथियों सहित सैकड़ों लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए और लौह पुरूष का स्मरण किया। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा सरदार पटेल भारत की अखंडता के प्रतीक हैं। मां काली के आशीर्वाद से यह रैली निकली है।

जो देश की निर्भयता, निडरता और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल वह व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने 561 रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की एकता का मजबूत ढांचा खड़ा किया। यह रैली उन्हें समर्पित है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close