October 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिलआस्था की ध्वज यात्रा या राजनीतिक संदेश? अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से मांगा जवाब
छत्तीसगढ़बिलासपुरस्वास्थ्य

“टेंशन नहीं, मुस्कान जरूरी! ‘हार्ट इन मोशन’ में दिल को फिट रखने का संदेश”

मुस्कान, मूवमेंट और हेल्दी लाइफस्टाइल का संदेश, ‘हार्ट इन मोशन’ में कलेक्टर संजय अग्रवाल और SSP रजनेश सिंह ने दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर।

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने “HEART IN MOTION – Move Together, Live Healthier” कार्यक्रम के जरिए शहरवासियों को स्वस्थ हृदय और बेहतर जीवनशैली का संदेश दिया। व्यापार विहार स्थित हाउस ऑफ पिकल में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और SSP रजनेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य के साथ-साथ तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सोच को भी चर्चा का केंद्र बनाया गया। दोनों अधिकारियों ने अपने संबोधन में हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि “हम टेंशन लेते ही नहीं, हम तो हमेशा हंसते हैं।” उनका यह संदेश कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। आयोजकों ने इसे प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच सकारात्मक दृष्टिकोण और सहजता का उदाहरण बताया।

दिल को फिट रखने के लिए 30 मिनट की कवायद

स्वास्थ्य सत्र में एलीट हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव लोचन भांजा ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने नियमित शारीरिक गतिविधि, रोजाना करीब 30 मिनट पैदल चलने, धूम्रपान से दूरी, नमक-चीनी का संतुलित सेवन तथा समय-समय पर ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच को महत्वपूर्ण बताया।

डायटीशियन श्री मयूरी खनूजा ने भी संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े व्यावहारिक सुझाव साझा किए। विशेषज्ञों का जोर इस बात पर रहा कि हृदय की सेहत केवल बीमारी आने के बाद उपचार का विषय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदतों से जुड़ा मामला है।

कार्यक्रम में रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के वरिष्ठ एवं नए सदस्य शामिल हुए। आयोजन एलीट मेडसिटी के हेल्थकेयर पार्टनर और हाउस ऑफ पिकल के फिटनेस पार्टनर सहयोग से संपन्न हुआ।

आयोजन को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष रोटे. प्रमोद अग्रवाल और सचिव रोटे. रौनक साव की विशेष भूमिका रही। क्लब की ओर से अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close