August 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
अवैध उत्खननआरोप

कछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा 

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे अवैध रेत और मुरुम, मिट्टी खनन के मामलों को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने एक बार फिर भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे कछार, सेंदरी और लोफंदी में हो रहे कथित अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। इस संबंध में कई बार शिकायतें, ज्ञापन और जन आंदोलन किए गए, लेकिन प्रभावी कार्रवाई के अभाव में अवैध खनन का दायरा लगातार बढ़ता गया।

पेड़ की कटाई कर अवैध उत्खनन

अंकित गौरहा ने कहा कि अब ग्राम पंचायत खैरा-डंगनिया के सागौन जंगल में पेड़ो को काटकर अवैध मुरुम खनन किया जा रहा हैं।बेलतरा में प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा पूरी तरह सवालों के घेरे में है। पहले नदियों का सीना छलनी किया गया, फिर खेत, खलिहान और तालाबों को नुकसान पहुंचा, कब्रिस्तानों तक को नहीं छोड़ा गया और अब जंगलों तक बुलडोजर पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं।

भाजपा नेता सत्ता संरक्षण में कर रहे, अवैध उत्खनन

उन्होंने कहा कि यह केवल अवैध खनन का मामला नहीं बल्कि पर्यावरण, वन संपदा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। आखिर बार-बार शिकायतों के बावजूद ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सिर्फ इसलिए नहीं हो रही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के नेता ही सत्ता के संरक्षण में लगातार खनन कर रहे है। बेलतरा की प्राकृतिक संपदा का लगातार दोहन किया जा रहा है।सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों कि मिली भगत में सब हो रहा है।

विरोध और संघर्ष जारी रहेगा

गौरहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेलतरा की जनता के साथ खड़ी है और जल,जंगल एवं जमीन की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि कछार,सेंदरी,लोफंदी तथा ग्राम पंचायत खैरा डंगनिया सहित पूरे बेलतरा क्षेत्र में अवैध रेत एवं मुरुम खनन की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिनकी संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

प्रकृति की रक्षा करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि बेलतरा के लोग विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों का विनाश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जल, जंगल और जमीन केवल आज की नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमानत हैं और उनकी रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close