September 20, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़प्रशासनिक कार्रवाईबिलासपुर

तखतपुर सीईओ ने किया पंचायत कार्यालयों का औचक निरीक्षण, नदारद सचिवों के विरूद्ध कार्यवाही की अनुशंसा

नदारद सचिवों के विरूद्ध कार्यवाही की अनुशंसा

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर/कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के निर्देश पर जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ सत्यव्रत तिवारी ने आज जनपद पंचायत तखतपुर की चार ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई पंचायत कार्यालय बंद मिले और सचिव नदारद रहे। सीईओ द्वारा कार्यालयीन समय में अनुपस्थित सचिवों के विरूद्ध कार्यवाही की अनुशंसा की गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों के कामकाज पर निगरानी और आमलोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत परसदा, भरनी, चोरभट्टी कला एवं चोरभट्टी खुर्द का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत परसदा के सचिव ब्रजेश साहू बिना पूर्व सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भरनी का पंचायत कार्यालय बंद मिला व सचिव विरेंद्र ध्रुव अनुपस्थित मिले।

ग्राम पंचायत चोरभट्टी कला का पंचायत कार्यालय भी कार्यालयीन समय में बंद पाया गया, जहां सचिव कु. मनीता कश्यप कार्यालय में मौजूद नहीं थी। इसी तरह ग्राम पंचायत चोरभट्टी खुर्द में भी पंचायत कार्यालय बंद पाया गया और सचिव श्रीमती प्रीति ध्रुव अनुपस्थित रहीं। जनपद सीईओ द्वारा सभी नदारद सचिवों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रकरण सीईओ जिला पंचायत को भेजा गया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close