June 6, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
छत्तीसगढ़बिलासपुर

‘स्वच्छता ही सेवा – स्वच्छोत्सव 2025’ एसईसीएल ने लगातार पांचवें वर्ष अरपा नदी घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। दिनाँक 25 सितम्बर 2025 को स्वच्छता ही सेवा – स्वच्छोत्सव 2025 अभियान के अंतर्गत, एसईसीएल ने “ 1 घंटा – 1 दिन – 1 साथ” गतिविधि के तहत बिलासपुर स्थित अरपा नदी के छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। लगातार पाँचवें वर्ष आयोजित इस पहल में एसईसीएल परिवार के करीब 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

सीएमडी हरीश दुहन के नेतृत्व एवं अधिकारियों की उपस्थिति में टीम एसईसीएल ने अरपा नदी तट को साफ-सुथरा बनाने सफाई अभियान चलाया।स्वयंसेवकों ने घाट परिसर से कचरा एकत्र कर बैग्स में भरा, प्लास्टिक बोतलें और अन्य अपशिष्ट हटाए। एक घंटे की इस सामूहिक मेहनत से न केवल घाट का स्वरूप निखरा, बल्कि स्थानीय लोगों को स्वच्छता का सशक्त संदेश भी मिला।

सीएमडी हरीश दुहन ने कहा –“एसईसीएल केवल उत्पादन ही नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी में भी अग्रणी है। स्वच्छता अभियान हमें यह सिखाता है कि जब हम सब एक साथ आते हैं तो सकारात्मक बदलाव अवश्य संभव है। अरपा नदी के प्रति यह हमारी आस्था और जिम्मेदारी दोनों है।” इस अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने “स्वच्छता ही सेवा है” का नारा लगाते हुए सामूहिक रूप से स्वच्छ और स्वस्थ समाज की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया। एसईसीएल का यह प्रयास न केवल नदी और घाट की स्वच्छता तक सीमित है, बल्कि समाज में जन-जागरूकता और नागरिक उत्तरदायित्व को भी प्रोत्साहित करता है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close