July 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
क्राइमछत्तीसगढ़

रिपोर्ट के 6 घंटों के भीतर शातिर चोर गिरफ्तार, सरकण्डा और एसीसीयू पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

चोरी के 2 प्रकरणों में गीता ज्वेलर्स से सोने चांदी के जेवर एवं ओम मेडिकल से नगदी रकम सहित कुल 350000रू. का मशरूका बरामद

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रितेश गुप्ता पिता रमेश गुप्ता उम्र 31 वर्ष निवासी देवंदन नगर फेस 2 खमतराई रोड सरकण्डा का दिनांक 08.08.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि खमतराई रोड में वह गीता ज्वेलर्स का संचालन करता है । प्रतिदिन की भांति दिनांक 07.08.2025 के रात्रि करीब 09.40 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था, आज सुबह करीब 08.00 बजे मकान मालिक आलोक तिवारी फोन कर बताया कि आपके ज्वेलरी दुकान का ताला टूटा हुआ है, तब वह दुकान जाकर देखा तो दुकान में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम तीन हजार को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

इसी प्रकार प्रार्थी केशव प्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वह खमतराई रोड में ओम मेडिकल चलाता है । प्रतिदिन की भांति दिनांक 07.08.2025 के रात्रि करीब 09.30 बजे वह मेडिकल दुकान को बंद करके घर चला गया था, सुबह करीब 07.30 बजे दुकान खोलने पहुंचा दुकान ताला टूटा हुआ था अंदर काउण्टर में रखे नगदी रकम 2700रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पृथक-पृथक अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा पु से)को घटना के संबंध में तत्काल अवगत कराने पर एसीसीयू टीम बिलासपुर के साथ संयुक्त टीम तैयार कर चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किये ।

जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), राजेन्द्र जायसवाल, एसीसीयू प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों का पृथक-पृथक अवलोकन कर फूटेज के आधार पर संदेही का पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति स्वर्णिम ऐरा कालोनी में मजदूरी का काम करता है । उसी व्यक्ति जैसे फूटेज में दिखाई दे रहा है।

मुखबीर के उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर संदेही को स्वर्णिम ऐरा कालोनी में दबिश देकर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर गीता ज्वेलर्स में चोरी करने के बाद ओम मेडिकल स्टोर में भी चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी किये मशरूका सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 2700रू. बरामद कराया जिसे जिसे विधिवत् पृथक-पृथक उक्त प्रकरणों में जप्त किया गया एवं आरोपी विशु लहरे उर्फ ढोलू पिता राज कुमार लहरे उम्र 25 वर्ष स्थायी निवासी रिया शॉपिंग सेंटर के पास ससहा रोड पामगढ़ हा.मु. दीनदयाल कालोनी मंगला बस्ती थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि शैलेन्द्र सिंह, सउनि प्रदीप यादव, प्र.आर. बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह, आरक्षक विवेक राय, विकास यादव, संजीव जांगड़े, सत्य कुमार पाटले एवं एसीसीयू से प्र.आर. आतिश पारिक, आर. रवि यादव, तदबीर पोर्ते एवं राहुल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close