May 2, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर के वार्डों में गूंजा ‘बस्ती चलो अभियान’ का नारा, विधायक अमर अग्रवाल का हुआ भव्य आत्मीय स्वागतनारायणा ई-टेक्नो स्कूल में वित्तीय अनियमितता और अवैध गतिविधियों का आरोप; NSUI ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगक्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब 
Uncategorized

गुस्सैल युवक की करतूत से आमजन परेशान, बच्चे को मारने से मना करने पर बुजुर्ग महिला सहित परिवार पर हमला, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज, मामले में विवेचना जारी

बिलासपुर। बिरकोना में मासूम बच्चे को मारने से मना करने पर बुजुर्ग महिला सहित परिवार पर एक गुस्सैल प्रवृत्ति के युवक ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ कोनी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी यह गांव में कई घटनाओं को अंजाम देता रहा है। परिवार के लोग मिर्गी का हवाला देकर युवक को बचाते फिरते है।

पीड़ित पक्ष से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 4 बजे बिरकोना निवासी अंजोरा बाई ने देखा कि ऋषभ बच्छ मोनू वर्मा के बच्चे को पीट रहा है। अंजोरा बाई ने बच्चे को मारने से मना किया। जिसके कारण यह युवक महिला पर भड़क उठा और अंजोरा बाई को बाँसुला लेकर मारने दौड़ाने लगा। जैसे तैसे बुजुर्ग महिला अंजोरा बाई जान बचाने में कामयाब हुई, इस दौरान वह युवक इतने गुस्से में था कि अंजोरा बाई को नही पाया, तो बाँसुला से अंजोरा बाई के घर की खिड़की दरवाज़ा सहित अन्य समानों को तोड़ने लगा।

घटना के तत्काल बाद डायल 112 को फोन कर बुलाया गया। डायल 112 में मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाइश देकर युवक को वही छोड़ दिया। जिसके बाद इधर पीड़िता अंजोरा बाई अपने बेटे के साथ कोनी थाना पहुंचीं। जहां युवक ऋषभ बच्छ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया जा रहा था, इस दौरान ऋषभ बच्छ ने पुनः अंजोरा बाई के परिवार पर हमला करना शुरू कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। ऋषभ बच्छ सरला वर्मा के साथ मारपीट करने लगा। जैसे- तैसे परिवार और ग्रामीणों ने सरला वर्मा की जान बचाई। ऋषभ बच्छ ने सरला वर्मा के छोटे- छोटे बच्चों के साथ भी मारपीट की । नंगा होकर सरला वर्मा की बेटी को दौड़ाने लगा। घटना के बाद तत्काल पीड़ित परिवार कोनी थाना पहुंचा। कोनी पुलिस मौके में जाकर आरोपी युवक को थाने ले आईं। आरोपी युवक ऋषभ बच्छ पिता डेरिया बच्छ निवासी बिरकोना के खिलाफ कोनी पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), व 324(4) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। मामले में विवेचना जारी है।

बड़ी घटना टली, गुस्सैल युवक से आमजनों को खतरा

ग्रामीणों की माने तो ऋषभ बच्छ छोटी छोटी बातों पर मारपीट की घटना को अंजाम देता है। उसके परिवार की माने तो उसे मिर्गी की बीमारी है। बीते दिन जिस परिवार के साथ युवक ने घटना को अंजाम दिया है। वे इस घटना के कारण काफी डरे सहमे हुए है कि यह युवक फिर से कभी भी मारपीट जैसी घटना को अंजाम दे सकता है। जैसे बीते दिन डायल 112 की समझाइश का गुस्सैल युवक पर कोई असर नही हुआ, डायल 112 के जाते ही इसने घटना को अंजाम दे दिया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close