May 3, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर के वार्डों में गूंजा ‘बस्ती चलो अभियान’ का नारा, विधायक अमर अग्रवाल का हुआ भव्य आत्मीय स्वागतनारायणा ई-टेक्नो स्कूल में वित्तीय अनियमितता और अवैध गतिविधियों का आरोप; NSUI ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगक्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब 
छत्तीसगढ़पुस्तक विमोचनबिलासपुर

पत्रकार अशोक व्यास की 13 वीं पुस्तक दोष मिटाएं, भाग्य जगाएं लांच

उनकी पत्नी श्रीमती बबीता व्यास ने उन्हें प्रेरित किया कि एक पत्रकार होने के नाते समाज में लेखन के माध्यम से जागृति लाने प्रयास जरूर करें।

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। हमारे जीवन में कुंडली में बने दोष हमारे भाग्य को बाधित कर देते हैं। जब इन दोषों को कुछ खास उपायों से कम किया जाता है तो हमारे कर्म के साथ भाग्य का सम्बंध बन जाता है और हमारे काम बनने लगते हैं। इन दोषों को दूर करके हम कम प्रयासों में ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। यह कहना है वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अशोक व्यास का।

उन्होंने यह बात गुरुवार को उनकी 13 वीं पुस्तक ‘ दोष मिटाएं, भाग्य जगाएं ‘ के विमोचन अवसर पर कही। उन्होंने बताया कि लगभग 132 पेज की इस पुस्तक में इन दोषों को दूर करने के बेहद सरल उपाए बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तकें लिखने का उद्देश्य यही है कि हम समाज में जागृति ला सकें। महत्वपूर्ण यह नहीं कि कितने लोग इसे पढ़ते हैं बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि कितने अधिक लोग इसके माध्यम से लाभ उठा सकते हैं।

पत्रकार होने के नाते समाज में लेखन के माध्यम से जागृति लाने प्रयास जरूर करें।

कुंडली के दोष दूर करके कर्म और भाग्य के संगम से जिंदगी की दिशा को बदला जा सकता है। अशोक ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती बबीता व्यास ने उन्हें प्रेरित किया कि एक पत्रकार होने के नाते समाज में लेखन के माध्यम से जागृति लाने प्रयास जरूर करें। यही वजह है कि आज वे 13 पुस्तकें लिख सके। इसके पहले श्री व्यास कविताओं की पुस्तक साक्षी, साक्षी-2 और साक्षी-3, साक्षी-4, साक्षी-5, साक्षी-6 तथा ज्योतिष पर पुस्तक’ समस्याएं आपकी समाधान हमारे’ ‘समस्त व्रत पूजा विधान ‘ पुस्तक के अलावा ‘सत्यनारायण व्रत कथा’ और ‘मंत्र बोलते हैं भाग्य खोलते हैं’, पुस्तक ‘मुहूर्त हाथ में सफलता साथ में’ पुस्तक लिख चुके हैं।

पुस्तक ‘ दोष मिटाएं, भाग्य जगाएं ‘ का विमोचन बुक्स क्लिनिक के भवन कुदुदंड में गुरुवार 26 जून को हुआ। इस मौके पर बुक्स क्लीनिक के डायरेक्टर हितेश सिंह बिसेन,को- डायरेक्ट ऋचा सिंह बिसेन,अनिका सिंह बिसेन, श्रीमती बबीता व्यास, साक्षी व्यास, राजेश कुमार बंजारे, रजनी केशरवानी, आर्यन धीवर, सतीश राजपूत, दिव्या सिन्घ्रौल, लव थवाईत, आशीष कुमार धुरी, पूर्णिमा श्रीवास, पल्लवी पाण्डेय, दुर्गा यादव, कल्याणी सिंह, आयुष सिंह, अनुज प्रताप सिंह जन्मेजय पैकरा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close