July 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
FLN सह नवाजतन वॉरियर्स सम्मान 2025छत्तीसगढ़मुंगेली

FLN सह नवाजतन वॉरियर्स सम्मान 2025 – कबाड़ से जुगाड, प्रिटरिच वातावरण जादुई पिटारा निर्माण कर, FLN, TLM एवं नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

मुंगेली जिले के धपई स्कूल से स्नेहा सिंह परिहार व सिल्ली से देवप्रसाद पात्रे चयनित हुए

बिलासपुर । मुंगेली जिले के धपई स्कूल से स्नेहा सिंह परिहार व सिल्ली से देवप्रसाद पात्रे का चयन FLN सह नवाजतन वॉरियर्स सम्मान 2025 के लिए हुआ हैं।

                 उपलब्धियां

FLN के अंतर्गत नवाजतन के विभिन्न बिन्दुओं को पूर्ण करते हुए TLM गतिविधि आधारित प्रिटरिच वातावरण जादुई पिटारा निर्माण कर प्रधान पाठक के साथ साथ कक्षा पांचवीं एवं बालवाड़ी शिक्षिका के दायित्वों का निर्वहन करते हुए शासन के निर्देशानुसार लागू योजनाओं को जमीनी स्तर पर संचालित किया है। शाला के प्रत्येक बच्चों को सभी विषयों में निपुण एवं दक्ष करते हुए समुदाय पालक एवं समितियों को सहयोगी बनाकर स्मार्ट क्लास के माध्यम से शाला के सर्वांगीण विकास एवं प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा के लिये निरंतर प्रयास रत है। FLN, TLM एवं नवाचारी शिक्षक, कबाड़ से जुगाड में इन्हें क्रमशः 2025 2024 2019 में विकास खंड में सम्मानित किया गया है ।

                  निष्कर्ष:

FLN और नवाजतन दोनों ही शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। FLN बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करता है, जबकि नवाजतन शिक्षा में नवीनतम तकनीकों और विधियों को शामिल करने पर केंद्रित है।यह बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाने एवं आकर्षक बनाने में कारगर सिद्ध हुई है।

एफ.एल.एन. वारियर सम्मान

प्राथमिक शाला धपई संकुल केंद्र पडरभट्ठा एवं प्राथमिक शाला सिल्ली विकासखंड मुंगेली, जिला मुंगेली में बच्चों का ऑफलाइन आकलन हेतु टीम जिसमें डाइट प्रभारी श्री लोनिया, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, एस.आर.जी. श्रीमती अनुपमा परिहार, जितेंद्र कुमार वैष्णव, डी.आर.जी रामेश्वर प्रसाद राजपूत, ब्रजेश्वर मिश्रा एवं संकुल पन्ड़रभट्ठा के शैक्षिक समन्वयक संजय शुक्ला शाला प्रबंध समिति सदस्य एवं पालको की उपस्थिति में कक्षा पांचवी के बच्चों का भाषा एवं गणित, तर्कशक्ति का आकलन करते हुए नवाजतन के बिंदु एवं शालेय स्तर पर एफएलएन टीएलएम मेला में भागीदारी एवं शिक्षकों की गतिविधि व उपस्थिति, अवकाश आदि को देखा गया। जिसमें कक्षा पांचवी में अध्यनरत बच्चे उपस्थित रहे। जितेंद्र वैष्णव एवं श्रीमती अनुपमा परिहार के द्वारा भाषा विषय में वर्ण से वाक्य बनाना, शब्द से कहानी तैयार करना, कविता बनाना, पठन एवं लेखन की गतिविधि का आकलन किया गया। गणित विषय में सभी संक्रियाओं का आकलन करते हुए मौखिक गणित एवं दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली लेनदेन जांचा गया जिसमें बच्चे बेझिझक प्रश्नों के उत्तर देते पाए गए। बच्चों के द्वारा अंग्रेजी में अपना परिचय एवं कहीं-कहीं गलती होने पर स्वयं से सॉरी माय मिस्टेक इस तरह के वाक्यों का उपयोग करना उनके दक्षता को प्रदर्शित किया। एक बच्चा जो 35 तक का पहाड़ा जानता है उसके द्वारा सभी की उपस्थिति में 31 का पहाड़ा सुनाया गया पालक एवं एसएमसी के सदस्य उपस्थित रहे और शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा किए उपस्थित डाइट पेंड्रा से FLN जिला प्रभारी मुंगेली श्री नोनिया एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री उपाध्याय के द्वारा पालकों से चर्चा करते हुए शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया गया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close