October 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिलआस्था की ध्वज यात्रा या राजनीतिक संदेश? अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से मांगा जवाबअपोलो से जुड़ी मेडिकल कचरा जलाने की शिकायतों ने बढ़ाई चिंता, लिंगियाडीह के रहवासी परेशानअवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: 10 वाहन जब्त, एक मामले में 3 साल का कठोर कारावासगरबा के मंच पर ‘लॉलीपॉप लागेलु’! पंखीड़ा पर बवाल, आस्था के नाम पर आखिर चल क्या रहा है?
छत्तीसगढ़देशधार्मिकबिलासपुर

नवरात्र पंचमी में ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् द्वारा महाआरती का आयोजन.

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जिला मातृशक्ति परिषद् ईकाई ने आज सरकंडा में चैत्र नवरात्रि की पंचमी के अवसर पर महाआरती का आयोजन हुआ। संगठन मातृशक्ति परिषद् की प्रदेश सचिव श्रीमती निलिमा शर्मा तथा जिला संयोजिका श्रीमती विभा पांडेय ने आयोजन के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि चैत्र नवरात्रि हिन्दू नववर्ष के प्रारंभ का प्रतीक है तथा साल में पड़ने वाली दो प्रत्यक्ष एवं दो गुप्त नवरात्रि के समान ही चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन माता स्कंदमाता का दिन माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में पंचमी तिथि को देवी मां दुर्गा के विशेष श्रृंगार का दिन माना है, इस अवसर पर संगठन द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया।

संगठन की प्रदेश संगठन विस्तार प्रमुख श्रीमती राही दुबे एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती रमा दीवान ने बताया कि महाआरती का आयोजन सायंकाल किया गया. इस अवसर पर उपस्थित सभी बहनों ने मां श्री दुर्गा का कुमकुम, सिंदूर अक्षत, पुष्प आदि अर्पित कर सभी बहनों ने एक दूसरे को कुमकुम तिलक कर भगवती दुर्गा की आराधना की. इसके बाद उपस्थित सभी सहयोगियों ने सस्वर जयकारा लगाते हुये 101 दियों से मां दुर्गा की महाआरती की. महाआरती के इस आयोजन में संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शशि द्विवेदी, जिला सचिव श्रीमती अंजू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति दीवान, श्रीमती उर्वशी शर्मा, श्रीमती प्रीति पांडेय, श्रीमती स्वीटी दुबे, श्रीमती अनिता दुबे, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती शैलू शर्मा, श्रीमती सविता पाठक, श्रीमती उमा शुक्ला, श्रीमती चंद्रकांता गौराहा, श्रीमती दुर्गा शर्मा सहित समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् बिलासपुर की अनेक सहयोगी बहनें सम्मिलित हुई।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close