June 21, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहा
इंटरनेशनल अवार्डदेश

बागपत के विपुल जैन हुए डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, धार्मिक व समाजसेवी कार्याे, साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए बागपत के विपुल जैन को मिला इंटरनेशनल अवार्ड डीपीआईएएफ 2025 विपुल जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों, गुरूजनों सहित उन सभी शुभचिंतकों व सहयोगियों को दिया जिन्होंने उनको नेक कार्याे को करने के लिए जागरूक किया और हर कदम पर उनका साथ दिया

डेस्क/नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में इंटरनेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत को डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। विपुल जैन को दुबई के प्रमुख समाजसेवी, शीर्ष बिजनसमेन एनएबीडी अल ऐमरेट के चेयरमैन व एएनपीएम के सीईओ डाक्टर कबीर केवी द्वारा शॉल व पटका ओढाकर व प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। डीपीआईएएफ के संस्थापक कल्याणजी जाना ने कहा कि विपुल जैन को यह अवार्ड उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, धार्मिक व समाजसेवी कार्याे, साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने और राष्ट्रहित में किये जा रहे कार्याे के लिए प्रदान किया गया है।

बताया कि विपुल जैन एक बेहतरीन इंसान है और पूर्व में भी इंटरनेशनल और नेशनल स्तर की अनेकों संस्थाओं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनको सम्मानित किया जा चुका है। विपुल जैन निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को इंसाफ दिलाने और समाज की छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। विपुल जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा नरेन्द्र जैन, पिता सुदर्शन जैन, माता रेनु जैन, गुरूजनों सहित उन सभी समस्त शुभचिंतकों व सहयोगियों को दिया, जिन्होंने उनको नेक कार्याे को करने के लिए जागरूक किया और जरूरतमंदो की सहायता करने के लिए तन-मन-धन से हर कदम पर उनका साथ दिया। विपुल जैन ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि में वे सभी महान लोग बराबर के साझेदार है, जिनके सहयोग, आर्शीवाद और प्रार्थनाओं से वर्ष 2023-2024 में मुझे नवजीवन प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर देश-विदेश से आयी जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रही।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close