October 28, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

साय कैबिनेट के 19 फैसले: किसानों को ₹3100 में धान खरीदी, ठेकेदारों को करोड़ों की राहत; रेल, पर्यटन और खेल पर भी बड़ा दांव!भारी बारिश की चेतावनी, अरपा में बहाव बढ़ने की संभावना, प्रशासन की तैयारी का इम्तिहान!छठ महापर्व की कमान प्रवीण झा को, विनोद सिंह बने सचिव; 13 से 16 नवंबर तक अरपा तट पर गूंजेगी छठी मैया की महिमातूफानी हवाओं का खतरा मंडराया! बिलासपुर में अस्पताल से कंट्रोल रूम तक अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार का अनुमान, प्रशासन ने कसी कमरप्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी से सियासी उबाल, भाजयुमो ने फूंका खड़गे का पुतलाडामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजर
क्राइमछत्तीसगढ़देशप्रदेशबिलासपुर

वेल्डिग मशीन, किराना दुकान सामान व नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

वेल्डिग मशीन, किराना दुकान सामान व नगदी रकम 3800 रूपये चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में रतनपुर पुलिस को मिली सफलता , दो अलग-अलग चोरी के मामले फरार आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार। बरामद मशरूका - किराना सामान व नगदी रकम 2400 रूपये।

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। दिनाँक 08/11/2024 व दिनाँक 19/02/2025 को प्रार्थी अर्जून सिंह निवासी अंधियारीपारा व उमेश कुमार साहू निवासी नेवसा के द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि तिवरता कोल वाशरी अंधियारीपारा लिम्हा के पम्प हाउस में रखे वेल्डिंग मशीन को तथा नेवसा के किराना दुकान में रात्रि में किराना सामान व नगदी रकम 3800 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।

प्रार्थियों की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर चोरी गई मशरूका व अज्ञात चोरी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के दिशा निर्देश पर थाना रतनपुर में टीम गठित कर व मुखबीर लगाकर पतासाजी की जा रही थी। घटना के 02 अन्य आरोपियों को रतनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया था। व उक्त आरोपियों की पतातलाश लगातार की जा रही थी। मुखबीर द्वारा आरोपियों के घर में होने की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों 1. अभिषेक ऊर्फ निक्कू कश्यप पिता संजय कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी गिधौरी थाना रतनपुर, 2. संदीप ऊर्फ छोटू कश्यप पिता अश्वनी कश्यप उम्र 26 वर्ष निवासी छॉधीपारा गिधौरी थाना रतनपुर, 3. प्रकाश ऊर्फ बवना यादव पिता स्व. भरत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी शिव चौक गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.। को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. गोविंदा यादव, राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close