August 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

हीरा जडित सोने का कंगन चोरी करने वाले आरोपियो पर पुलिस का प्रहार

आरोपियों के कब्जे से हीरा जडित सोने का कंगन 02 नग जप्त किया गया, 02 नग की कीमत 300520- रूपये

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। घर के आलमारी के दराज में रखे दो नग हीरा जडित सोने का कंगन को चोरी कर बेचने तथा सराफा व्यापारियो द्वारा खरीद कर गिरवी रखने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार दिनांक 19.03.2025 को प्रार्थीया डा. रिया माखिजा मित्र विहार कालोनी तारबाहर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 09.01.2025 से 12.01.2025 के मध्य प्रार्थीया किसी कार्य से बाहर गई थी तो इसके घर में काम करने वाली नौकरानी हेमा ध्रुव उर्फ खुशी पिता गोवर्धन ध्रुव उम्र 30 वर्ष पता तेलीपारा सरजू बगीचा ने इनके घर के आलमारी के दराज में रखे दो नग हीरा जडित सोने का कंगन कीमती 300520 रूपये को चोरी कर ले गया है ।

रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 306 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान एवं वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश में तत्काल कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी हेमा ध्रव को तलब कर थााना लेकर आये एवं आरोपी महिला से बारीकी से पूछताछ करने पर बताई कि उक्त चोरी गई हीरा जडित सोने की कंगन को डा. रिया माखिजा के कमरा से चोरी कर पास में रहने वाली करूणा राजपूत एवं प्रीति राजपूत को एक-एक नग हीरा जडित सोने का कंगन को गिरवी रखने या बेचने के लिये दिया था कि करूणा राजपूत एक नग हीरा जडित सोने का कंगन को सदर बाजार में स्थित संतोषी ज्वेलर्स के दुकान में 65000/ रूपये में गिरवी रखना तथा प्रीति राजपूत एक नग हीरा जडित सोने का कंगन को राजकुमार जैन मुंगेली के दुकान में 40000/ रूपये में बेचना बताई उपरोक्त सभी आरोपियो द्वारा हीरा जडित सोने का कंगन को चोरी कर बेचना तथा सराफा व्यापारियो द्वारा खरीद कर गिरवा रखना मेमोरेण्डम कथन में स्वीकार किये है तथा उक्त आरोपियो से दा नग हीरा जडित सोने का कंगन कीमती 306500 रूप्ये बरामद कर कब्जा पुलिय लिया गया है। आरोपीगणो 1. हेमा ध्रुव उर्फ खुशी पिता गोवर्धन ध्रुव उम्र 30 वर्ष सा. तेलीपारा सरजू बगीचा के पास बिलासपुर, 2. करूणा राजपूत पति सीताराम राजपूत उम्र 33 वर्ष सा. सरजू बगीचा गली नंबर 01 बिलासपुर, 3. प्रीति सिंह राजपूत पति स्व. धीरज सिंह राजपूत उम्र 47 वर्ष सा. सरजू बगीचा गली नंबर 01 बिलासपुर, 4 मयंक कोटडिया पिता राजकुमार (जैन) कोटडिया उम्र 30 वर्ष सा. आर्शीवाद कपडा दुकान के पास मेन रोड मुंगेली, 5. विजय कुमार गांधी पिता दर्शन लाल गांधी उम्र 65 वर्ष सा. दयालबंद बैंक आफ इंडिया के बाजू में बिलासपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, उपनिरी रामनरेश यादव सउनि उमेश उपाध्याय सउनि संजय शर्मा आर. महेन्द्र सोनकर, भागीरथी गेंदले, म.आर. संतोषी पाटनवार का विशेष योगदान रहा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close