October 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेश
छत्तीसगढ़देशबिलासपुरस्वास्थ्य

वर्ल्ड किडनी डे 2026 : 10 में से 1 भारतीय किडनी की बीमारी से प्रभावित

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। आज ‘वर्ल्ड किडनी डे 2026’ के अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर द्वारा विशाल जागरुकता कार्यक्रम आयोजन विभीन्न समाजों एवम् के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. अपोलो के वरिष्ठ किडनी रोग विशेष डॉ. जिग्नेश पंड्या एवम् डॉ विनय कुमार बताया की किडनी शरीर का बेहद ही महत्वपूर्ण अंग है. ये शरीर से टॉक्सिन पदार्थों, यूरिया, क्रिएटिनिन को बाहर निकाल कर रक्त को साफ करती है. आपको पेट, कमर के आसपास दर्द हो, पेशाब में जलन या कोई अन्य समस्या नजर आए तो किडनी संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

डॉ. जिग्नेश पंड्या बताया की आज यानी 12 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे सेलिब्रेट किया जाता है. हर साल एक खास थीम रखी जाती है और लोगों को किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंग को प्रभावित करने वाले कारकों, बीमारियों और इसे हेल्दी रखने के बारे में जागरूक किया जाता है. वर्ष 2026 में वर्ल्ड किडनी डे की थीम ‘किडनी हेल्थ फॉर ऑल: केयरिंग फॉर पीपल, प्रोटेक्टिंग द प्लैनेट’ रखी गई है।

किडनी (गुर्दा) शरीर का बेहद ही महत्वपूर्ण अंग है, जो कई जरूरी कार्य करता है. किडनी खून से टॉक्सिन पदार्थों, यूरिया, क्रिएटिनिन को बाहर निकाल कर रक्त को साफ बनाए रखती है. शरीर से एक्स्ट्रा पानी को पेशाब के रूप में बाहर निकालने का काम करती है. शरीर में पोटैशियम, सोडियम के बैलेंस को बनाए रखती है. शरीर में यूरिया लेवल बढ़ना किडनी के लिए सही नहीं है।

इन सभी कार्यों को करने में यदि किडनी असमर्थ होती है, तो समझ लें आपकी किडनी बीमार हो गई है. ऐसे में बेहद जरूरी है किडनी को हेल्दी रखना. इसके लिए आपको अपनी डेली हैबिट्स, खानपान में बदलाव करना होगा. हेल्दी लाइफस्टाइल और ईटिंग हैबिट्स को अपनाकर आप किडनी को हेल्दी रख सकते हैं.

किडनी को हेल्दी रखने के टिप्स

कुछ लोग दिन भर में आधा लीटर भी पानी नहीं पीते हैं. ऐसा करना किडनी के लिए सही नहीं है. आप दिन में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं ताकि किडनी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकाल सके. यदि आपका ब्लड प्रेशर लेवल हाई रहता है तो डाइट में नमक की मात्रा का कम कर दें. उच्च रक्तचाप होने से भी किडनी के कार्यों पर नेगेटिव असर पड़ सकता है. आप बाहर की चीजें जैसे प्रॉसेस्ड फूड, फास्ट फूड, तली-भुनी, ऑयली चीजें, अधिक नमकीन स्नैक्स का सेवन सीमित मात्रा में ही करें.डायबिटीज होने पर भी किडनी पर नेगेटिव असर पड़ता है. यदि आपको डायबिटीज की बीमारी है और ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है तो इससे किडनी के खराब होने की संभावना बढ़ सकती है. ऐसे में रेगुलर ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहें. उन चीजों का सेवन करें, जो डायबिटीज में खा सकते हैं।

जिससे किडनी हेल्दी रहेगी

डॉ विनय कुमार ने बताया की किडनी के साथ ही संपूर्ण सेहत को अच्छा बनाए रखना चाहते हैं तो रेगुलर कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें. आप टहलने जाएं. घर पर 30 मिनट तक योग करें. साइकिलिंग करके भी ओवरऑल हेल्थ को सही रख सकते हैं. इससे वेट तो कंट्रोल में रहेगा ही ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहेगा, जिससे किडनी हेल्दी रहेगी. यदि आप बहुत ज्यादा स्मोकिंग करते हैं, शराब का सेवन करते हैं तो इस आदत पर भी काबू पा लें, क्योंकि ये दोनों ही चीजें न सिर्फ लंग्स, हार्ट को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि किडनी के कार्यों को भी बुरे तरीके से प्रभावित कर सकती हैं। आप प्रत्येक 6 महीने से लेकर 1 साल के बीच में अपना रूटीन हेल्थ चेकअप जरूर कराएं. पेट, कमर के आसपास दर्द बना रहे, पेशाब में कोई तकलीफ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. बीपी, किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT), ब्लड शुगर लेवल आदि का टेस्ट करवाते रहने से पता चलता है कि आपके ये महत्वपूर्ण अंग कितने हेल्दी हैं.

इस अवसर पर क्षेत्रीय राठौर समाज की अध्यक्ष षष्ठी राठौर, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेंगनी, क्रेडाई के अध्यक्ष सुशील पटेरिया, सिंधु चेतना युवा अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी, हैंड्स ग्रुप अभिषेक विधानी एवं अन्य सदस्य बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्विज कंप्टीशन का भी आयोजन किया गया एवं इस माध्यम से कार्यक्रम को रूचिपूर्ण बनाया गया। विजेताओं को आकर्षक उपहारों से सम्मानित किया गया । अपोलो के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. अनिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close