October 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिलआस्था की ध्वज यात्रा या राजनीतिक संदेश? अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से मांगा जवाबअपोलो से जुड़ी मेडिकल कचरा जलाने की शिकायतों ने बढ़ाई चिंता, लिंगियाडीह के रहवासी परेशानअवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: 10 वाहन जब्त, एक मामले में 3 साल का कठोर कारावासगरबा के मंच पर ‘लॉलीपॉप लागेलु’! पंखीड़ा पर बवाल, आस्था के नाम पर आखिर चल क्या रहा है?
क्राइमछत्तीसगढ़देशरायपुर

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम से 44 लाख की ठगी, सिम कार्ड के सप्लायर को दुर्ग से किया गया गिरफ्तार

13 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड, जप्ती 2 नग मोबाइल है।

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। प्रार्थी संजय वर्मा पिता विनोद वर्मा उम्र 44 वर्ष निवासी गोल्डन टावर अमलीडीह ने थाना न्यु राजेंद्र नगर रायपुर में शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 44 लाख की ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, दिनांक 2/7/24 को अपराध क्रमांक 289/24 धारा 420,34 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना के लिए रेंज साइबर थाना रायपुर को भेजा गया था।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार विवेचना क्रम में रेंज साइबर थाना द्वारा ठगी की राशि 13 लाख को विभिन्न बैंक अकाउंट में होल्ड कराया गया। तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। आरोपियों द्वारा मोबाइल नंबर 9109750934 से प्रार्थी को वॉट्सएप कॉल कर झांसा में लिया गया था, उक्त नंबर का धारक परमेश्वर निवासी कुथरेल दुर्ग से पूछताछ पर उक्त नंबर को नही जानना बताया था। कंपनी का एजेंट विक्की देवांगन दिनांक 14/2/24 को परमेश्वर के अन्य मोबाइल नंबर को पोर्ट करते समय फिंगर का दो बार स्कैन करवा कर एकस्ट्रा सिम एक्टिव कर लिया था, बाद में उस सिम को अधिक राशि लेकर बेच दिया था। गिरफ्तार आरोपी विक्की देवांगन पिता ईश्वर राम देवांगन उम्र 24 वर्ष निवासी आमापारा बघेरा दुर्ग को दिनांक 18/7/24 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें…

शेयर बाजार में अधिक फायदा दिलाने का लालच देकर अपराधी ठगी कर रहे हैं, सावधानी रखें
*किसी भी अनजान व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप पर कोई एड कर दे तो तुरंत ग्रुप छोड़ दें, क्योंकि ग्रुप में जुड़े लोगों के मैसेज, स्क्रीन शॉट आपको भ्रमित करेंगे और आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं*
कोई भी कम्पनी तुरंत या कम समय में आपको अत्यधिक मुनाफा नहीं दे सकती है इस कारण इस तरह के ऑफर को पहले अच्छे से परख लें।
किसी भी अनजान व्हाट्सएप ग्रुप/टेलीग्राम ग्रुप पर दिखाई दे रहे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज या मुंबई स्टॉक एक्सचेंज से जुड़े ग्राफ चार्ट पर विश्वास ना करें, यह झांसे में लेने के लिए फर्जी तरीके से बनाया जा रहा है।

सेबी में रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करना भर पर्याप्त नही है। आप जिस बैंक खाता या UPI आई डी में पेमेंट करने वालें हों उसे भी पूरी तरह वेरिफाई कर लें
*किसी तरह के साइबर फ्रॉड होने पर आप तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।*

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close