July 20, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
क्राइमछत्तीसगढ़देशप्रदेशबिलासपुरलूटपाट

रास्ता रोककर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

लूट करनेवाले हो जाए सावधान, जारी है बिलासपुर पुलिस का प्रहार, होगी गंभीर धाराओं में कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से लूटे गये मशरूका मोबाईल, सोने का लॉकेट, नगदी किया गया जप्त 

प्रकरण में 02 आरोपी सहित 2 नाबालिक गिरफ्तार, एक अन्य नाबालिक है फरार

प्रचंड प्रहार न्यूज/ बिलासपुर। मनोज कुमार साहू पिता राज कुमार साहू निवासी बिरकोना रोड सरकण्डा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02. 06. 2024 को वह अपने रिश्तेदार के घर नारियल कोठी दयालबंद गया था। दिनांक 03.06.2024 के प्रातः करीब 03.45 बजे अपने घर बिरकोना जाने के लिए निकला था। करीब 04.15 बजे वह बिरकोना रोड पानी टंकी अशोक नगर पहुंचा था। तभी रोड में अशोक नगर में रहने वाला मार्टिन ठाकुर, अपने अन्य साथियों के साथ प्रार्थी को रोका और सामने जेब में रखे मोबाईल, पेन्ट के जेब में रखे पर्स जिसमें 3835 रू नगद रखा था एवं गले में पहने सोने का छोटा लॉकेट को लूट लिये।

प्रार्थी के उक्त रिर्पोट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गये थे और लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे, जिनकी सतत पतासाजी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर नारियल कोठी दयालबंद में घेराबंदी कर आरोपी मार्टिन उर्फ सूरज सिंह ठाकुर, अप्सा खान एवं उनके 02 अन्य सहयोगी साथी विधि से संघर्षरत नाबालिक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी

01. मॉर्टिन उर्फ सुरज सिंह ठाकुर पिता श्याम सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी अटल आवास अशोक नगर, 02. अप्सा खान पिता सज्जाद हुसैन उम्र 18 वर्ष निवासी दयालबंद नारियलकोठी अटल आवास थाना कोतवाली, 03. विधि से सघर्षरत् 2 नाबालिक।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close