October 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिलआस्था की ध्वज यात्रा या राजनीतिक संदेश? अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से मांगा जवाबअपोलो से जुड़ी मेडिकल कचरा जलाने की शिकायतों ने बढ़ाई चिंता, लिंगियाडीह के रहवासी परेशानअवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: 10 वाहन जब्त, एक मामले में 3 साल का कठोर कारावासगरबा के मंच पर ‘लॉलीपॉप लागेलु’! पंखीड़ा पर बवाल, आस्था के नाम पर आखिर चल क्या रहा है?
छत्तीसगढ़देशबिलासपुरसामाजिक

आदिवासी बैगा जनजाति की बेटियों के जीवन में प्रकाश लाएगी पायल एक नया सवेरा..

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। बिलासपुर की पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा बैगा जनजाति की बेटियों को पढ़ाई का बीड़ा उठाया गया है, आज बिलासपुर में मोहंती हिंदी मीडियम स्कूल में पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा वनांचल क्षेत्र में रहने वाली राष्ट्रपति के दत्त पुत्र बेटियों का भविष्य सुधारने उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी ली है। पायल एक नया सवेरा लंबे समय से जनहित के कार्य और बच्चों की शिक्षा को लेकर शहर में कार्य करता रहा है खासकर वनांचल क्षेत्रों में बैगा जनजाति को लेकर कार्य करता रहा है इससे पहले भी पायल है कि नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा पिछले वर्ष बैगा जनजाति के लोगों को कंबल का वितरण किया गया था ।

मुख्य अतिथि के तौर पर बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ संजय अलंग मौजूद रहे उन्होंने बच्चों से बातचीत की और अपने शब्दों में बच्चों को मोटिवेट किया और कहा अब बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन की टीम उनके जीवन में एक नया सवेरा लाने की ओर सकारात्मक कदम उठा रही है.. एक पेड़ मां के नाम डॉ संजय अलंग के हाथों वृक्षारोपण भी किया गया. फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ जानकारी देते हुए बताया कि फाउंडेशन के सचिव चंचल सलूजा को बच्चों की शिक्षा की जानकारी प्राप्त हुई थी वनांचल क्षेत्रों से आई हुई बैगा जनजाति की बच्चियों को शहर में रहकर पढ़ाई करने की आर्थिक स्थिति ना होने के बाद पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा इनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई गई और आज स्कूल पहुंचकर आठ बेटियों की पढ़ाई की पुरी जिम्मेदारी ली गई है।

आशा बैगा, खुशबू बैगा, अंजलि बैगा, राजकुमारी बैगा, संजना बैगा, रानी बैगा, विमला पैकरा, निर्मला पैकरा की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी फाउंडेशन द्वारा उठाई जाएगी, बच्चों के हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन का निर्माण भी फाउंडेशन द्वारा कराया जाएगा..मोहंती स्कूल की बैगा बच्चियों की स्कूल यूनिफॉर्म एवं स्कूल शूज का इंतजाम भी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है अध्यक्ष पायल लाठ का कहना है बच्चियों को दूसरे बच्चों से अलग नहीं लगना चाहिए इसीलिए वह पूरे स्कूल यूनिफार्म में आए तो उन्हें अच्छा लगेगा। बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेने के दौरान फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल लाठ़, सचिव चंचल सलूजा, संजना केजरीवाल, तवीश लाठ, मोहंती शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष श्री लैदर सर, एवं कोषाध्यक्ष जेम्स सर, प्राचार्य अंजना लाल, विनीत बरगाह, मंच संचालन एफ. हाशमी मैडम द्वारा किया गया बड़ी संख्या में स्कूल स्टाफ मौजुद रहें।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close