January 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

युवा कांग्रेस बनेगी जनता की आवाज – अंकित गौरहा व्यापार – उद्योग, सेवा, संस्कृति और मनोरंजन का होगा अनूठा संगम, BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेले के रंग में रंगेगा शहर, मेला पत्रिका का हुआ विमोचनलिंगियाडीह में गरीबों पर बुलडोजर की राजनीति, क्या अपोलो के लिए उजाड़ें जा रहे 113 परिवार के घर – अंकित गौरहामजदूर के घर को ढहा दिया, पुलिस को झूठी जानकारी देकर गुमराह करने का आरोप, पीड़ित ने आईजी को बताई अपनी आपबीती, दोषियों के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही की मांगयुवा कांग्रेस के सक्ति जिला प्रभारी बने अंकित गौरहा, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार8 शिक्षकों का भार नहीं उठा पाई सरकार, 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया – शैलेष पांडेयगांव सशक्त होंगे, तभी साकार होगा विकसित भारत का संकल्प” – केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहूमोनू ग्लोबल की टीम अगले दौर में, फाइनल मुकाबले में पूर्व मिस वर्ल्ड एवं बॉलीवुड अभिनेत्री ( मिस वर्ल्ड 2017 ) मानुषी छिल्लर होंगी सेलिब्रिटी गेस्टडी.एम.आई धमतरी और बालाजी भिलाई के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, खेला गया प्रतियोगिता का पहला सुपर ओवरलिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : जब तक सांस है ! तब तक आस है !! लिंगियाडीह ही क्यों, समझ से परे ? अनिश्चितकालीन महाधरना, निरंतर जारी रहेगा
छत्तीसगढ़देशबिलासपुरसंवाद

फेसबुक लाइव “संवाद” अमर अग्रवाल ने दी हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं

हिंदू नववर्ष के शुभ आगमन पर छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री देंगे 33700 करोड़ की सौगात -  अमर

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। शनिवार को नगर विधायक अमर अग्रवाल ने फेसबुक लाइव कार्यक्रम “संवाद अमर भैया के साथ” के माध्यम से नगरवासियों को हिंदू नववर्ष, विक्रम संवत 2082 की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नववर्ष के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

जनता से संवाद करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि विक्रम संवत न केवल हमारा नववर्ष है, बल्कि हमारी गौरवशाली परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को सम्मान देने का भी अवसर है। यह समय आत्मविश्लेषण, सकारात्मकता और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझने का है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विक्रम संवत का विशेष महत्व है। रतनपुर और डोंगरगढ़ के शक्तिपीठों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, गाँवों में पारंपरिक उत्सव आयोजित होते है। नए वर्ष के संकल्पों की चर्चा करते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, गौ-सेवा, नारी-सम्मान और छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

नववर्ष सकारात्मकता और एकता का प्रतीक बने

अंत में, उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को विक्रम संवत 2082 एवं चैत्र नवरात्रि की मंगलकामनाएँ देते हुए कहा कि यह नववर्ष सकारात्मकता और एकता का प्रतीक बने। श्री अग्रवाल ने संवाद के अपने संबोधन में बताया कि रविवार 30 मार्च को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मोहभट्टा मैदान, बिल्हा बिलासपुर आ रहे है। उन्होंने कहा श्री मोदी नवरात्रि के प्रथम दिन 33700 करोड़ रुपए का सौगात छत्तीसगढ़ को देंगे। साथ ही मुस्लिम समाज को ईद की बधाई देते हुए अपने संबोधन को समाप्त किया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close