October 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

नाबालिगों की लापरवाही से सड़क पर संकट, स्टेशन के सामने पैसे के लिए मारपीट!दुर्गा विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, कल तय होगा रूट; DJ की मनमानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी!नाम ‘राजपति’, दस्तावेजों में ‘राष्ट्रपति’! एक गलती, वर्षों की परेशानी और व्यवस्था से सवालभक्ति ऐसी कि अपने दम पर बना दी भोलेनाथ के दरबार तक सड़क!बिलासपुर में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह, सभी सरकारी कार्यालयों में दिलाई जाएगी सत्यनिष्ठा की शपथजनदर्शन में 520 से अधिक आवेदकों ने रखीं समस्याएं, समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया भरोसाबिलासपुर प्रवास पर संत श्री रितेश्वर जी महाराज, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया आत्मीय अभिनंदनसीमांकन पर सियासी घमासान! कांग्रेस के आरोप, भाजपा के पलटवार के बीच जवाबदेही कसौटी परसफेद परिधानों में सजा गरबा, W.E. बिलासपुर की शाम बनी यादगारओवरब्रिज का काम शुरू, लेकिन कहां बनेगा पुल? बेलतरा में महिलाओं का विरोध
Uncategorized

रात में घर और आश्रम पर सेंध, सुबह तक पुलिस के शिकंजे में चोर!

दो वारदातों का खुलासा, 2.14 लाख का माल बरामद; औने-पौने दाम में खपाने निकले थे चोरी के जेवर

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर/रतनपुर।

रात के सन्नाटे में एक घर और सद्गुरु कबीर आश्रम को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और नगदी पर हाथ साफ करने वाले दो कथित आरोपियों तक रतनपुर पुलिस चंद घंटों में पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे दोनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसके बाद दोनों वारदातों में संलिप्तता स्वीकार करने की बात सामने आई।

पहली वारदात में ढोलपारा रतनपुर निवासी बलराम बरगाह के घर से सोने-चांदी के जेवर और करीब 10-12 साड़ियां चोरी होने की शिकायत सामने आई। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई।

दूसरी वारदात सद्गुरु कबीर आश्रम में हुई, जहां कमरे का ताला तोड़कर करीब 500 ग्राम वजन का चांदी का छत्र, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई, चोरी कर लिया गया।

मुखबिर की सूचना बनी पुलिस की कड़ी

दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए रतनपुर पुलिस ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति सोने-चांदी के सामान को औने-पौने दाम में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने घर और आश्रम में चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और नगदी समेत कुल करीब 2.14 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पुलिस ने मामले में रामकुमार केंवट (35), निवासी ढोलपारा करैहापारा रतनपुर और जोतराम केंवट (28), निवासी खाल्हेपारा करैहापारा रतनपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई

कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह तथा आरक्षक देवानंद चन्द्राकर और आकाश डोंगरे का विशेष योगदान बताया गया है।

चोरी के बाद माल खपाने की कोशिश और पुलिस की त्वरित घेराबंदी—रतनपुर की इन दो वारदातों में फिलहाल पुलिस की कार्रवाई ने चोरी के माल की बरामदगी तक मामला पहुंचा दिया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close