October 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिलआस्था की ध्वज यात्रा या राजनीतिक संदेश? अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से मांगा जवाबअपोलो से जुड़ी मेडिकल कचरा जलाने की शिकायतों ने बढ़ाई चिंता, लिंगियाडीह के रहवासी परेशान
Uncategorized

दुर्गा विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, कल तय होगा रूट; DJ की मनमानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी!

कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, ध्वनि सीमा और अग्नि सुरक्षा पर दिए निर्देश; 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे रिवर व्यू में आयोजन समितियों के साथ होगी बैठक

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर।

नवरात्रि, दशहरा और दुर्गा विसर्जन के दौरान शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने शांति समिति की बैठक लेकर आयोजन समितियों से नियमों के पालन और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।

विसर्जन मार्ग पर होगा समन्वय

दुर्गा विसर्जन के दौरान शहर के संकरे रास्तों और आम नागरिकों की आवाजाही को देखते हुए 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे रिवर व्यू में पुलिस-प्रशासन और आयोजन समितियों की बैठक होगी। इसमें विसर्जन मार्ग और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर चर्चा की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं के साथ आम राहगीरों को भी परेशानी न हो।

डीजे, रावण दहन और पटाखा दुकानों पर निर्देश

प्रशासन ने रावण दहन स्थलों पर बिजली के तारों से दूरी, भीड़ प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। एसएसपी ने डीजे और साउंड सिस्टम के लिए निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन अनिवार्य बताते हुए नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। दीपावली से पहले पटाखा दुकानों में भी सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रचंड प्रहार निष्कर्ष: त्योहारों की रौनक तभी बनी रहेगी, जब आस्था के साथ सुरक्षा और नागरिक सुविधा को भी प्राथमिकता मिलेगी। अब विसर्जन मार्ग की व्यवस्था और नियमों के पालन को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करना पुलिस-प्रशासन और आयोजन समितियों की साझा जिम्मेदारी होगी।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close