April 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

शिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) मान्यता विवाद: सीबीएसई के नाम पर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?साइंस कॉलेज मैदान बना विवाद और विरोध का केंद्र, बंदिशों के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहानियमितीकरण योजना अटकी, 4500 से अधिक फाइलें पेंडिंग, जवाब के लिए भटक रही जनता – अंकित गौरहा
Uncategorized

बिजली दरों (टैरिफ) के नवीन दर निर्धारण के लिए याचिकाओं पर हुई जनसुनवाई

बिलासपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने दिया सुझाव

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30 के लिए बिजली दरों (टैरिफ) के निर्धारण और राजस्व आवश्यकताओं से संबंधित याचिकाओं पर आज बिलासपुर क्षेत्र के (बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा एवं जीपीएम जिले) के उपभोक्ताओं के लिए जन-सुनवाई आयोजित की गई थी। सीएसईआरसी द्वारा पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों के विभिन्न उपभोक्ताओं को उक्त जनसुनवाई की प्रक्रिया में हिस्सा लेने हेतु क्षेत्रवार ऑनलाईन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

जिसमें राज्य की बिजली कंपनियों (उत्पादन, पारेषण, वितरण एवं लोड डिस्पैच सेंटर) द्वारा प्रस्तुत याचिकाओं पर आम जनता, किसान और उद्योगपतियों से अपने सुझाव व आपत्तियां दर्ज कराने हेतु बिलासपुर के तिफरा स्थित कार्यपालक निदेशक कार्यालय में बिलासपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राज्य विद्युत नियामक छ.ग. राज्य विद्युत नियामक आयोग के रायपुर कार्यालय से सीधे जुड़ने के लिए प्रातः 12 बजे से दोपहर 1. 30 तथा दोपहर 3 बजे से सायंकाल 4.30 बजे तक ऑनलाइन जन-सुनवाई की व्यवस्था की गई थी जिसमें बिलासपुर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधी उपस्थित हुए । जिन्होने आयोग के समक्ष अपने सुझाव व आपत्तियाँ दर्ज कराई। जिसे आयोग ने रिकार्ड में दर्ज कर लिया साथ ही इन सुझावों का विस्तृत अध्ययन के पश्चात् ही विद्युत दर निर्धारण करने का आश्वाशन भी दिया है।

उपभोक्ता दे सकते हैं सुझाव

यदि कोई उपभोक्ता रायपुर आयोग कार्यालय के जनसुनवाई में उपस्थित होना चाहता है, ऐसे उपभोक्ता दिनांक 19 फरवरी 2026 को दोपहर 12 से  1.30 बजे तक कृषि एवं कृषि संबंधी कार्य, दोपहर 2.30 से 4 बजे तक घरेलू उपभोक्ता एवं सायं 4 से 5.30 बजे तक गैर-घरेलू उपभोक्ता उपस्थित होकर अपनी आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी तरह 20 फरवरी 2026 को दोपहर 12 से 1.30 बजे तक स्थानीय निकाय, नगर निगम एवं ट्रेड यूनियन आदि, दोपहर 2.30 से 4 बजे तक निम्न दाब उद्योग एवं सायं 4 से 5.30 बजे तक उच्च दाब उद्योग अपनी सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। याचिकाओं का विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बिलासपुर क्षेत्र के सभी इच्छुक उपभोक्ता और विभिन्न संगठन इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा बनकर अपने सुझाव दे सकते हैं।

इस अवसर पर बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ, अतिरिक्त मुख्य अभियंता डी.के. भोजक, अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगडे़, पी.आर. साहू तथा विद्युत शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष सी.एम. बाजपेयी उपस्थित थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close