June 20, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहा
Uncategorized

पेट्रोल पंपों पर फूड लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म, पंप संचालकों को बड़ी राहत, एचपीसीएल एसोसिएशन ने खाद्य मंत्री का जताया आभार

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। पेट्रोल पंप संचालकों की बरसों पुरानी मांग पर राज्य शासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब पेट्रोल पंप के संचालन के लिए ना तो फूड लाइसेंस की अनिवार्यता होगी और ना ही इसके रिनीवल की झंझट। राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके बाद पेट्रोल पंपों संचालकों में हर्ष का माहौल है।

जिसके बाद एचपीसीएल पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने खाद्य एवं उपभोक्ता सुरक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन दयाल दास बघेल से सौजन्य भेंट – मुलाकात कर खाद्य लाइसेंस की अनिवार्यता निरस्त किए जाने पर उनका आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर बधाई दी। इस अवसर पर सभी ने लीगल मेट्रोलॉजी कॉन्फ्रेंस में भाग लेना का सुअवसर प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश के पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की तरफ से प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष विजय पांडे, सचिव राजेश तल्लेवार, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष साव, अभय परख, कमलकान्त उपाध्याय, आशिका अखबर , पीयूष मित्तल, सत्यनारायण अग्रवाल, नितिन श्राफ, राहुल गुप्ता, गुलाब चौरसिया ने पूरे एसोशिएशन की तरफ से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । उन्होंने सभी डीलरों को खाद्य लाइसेंस निरस्त किए जाने पर शुभकामनाएं भी दीं हैं।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close