October 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?
छत्तीसगढ़बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हासिल किया नया मील का पत्थर – पहली बार 250 मिलियन टन माल लोडिंग का रिकॉर्ड

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन यात्रा को जारी रखते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पहली बार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष समाप्ति के तीन दिन पहले दिनांक 28 मार्च 2028 को 250 मिलियन टन माल लोडिंग का आंकड़ा पार किया है, जो रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने देश के ताप विद्युत संयंत्रों एवं अन्य कारखानों में कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर देश के औद्योगीकरण को गति दी है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न केवल रेलवे की कार्यक्षमता और क्षमता का प्रमाण मिलता है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारतीय रेलवे के लक्ष्य “फ्रेट कैरियर ऑफ द नेशन” को साकार करने में निरंतर अग्रसर है। माल ढुलाई के साथ-साथ इस वर्ष यात्री परिवहन में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। साथ ही प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान काफी संख्या में कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया तथा होली पर्व के दौरान भी यात्रियों को अधिक से अधिक आरक्षित बर्थ/सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में नई रेल लाइनों के विकास के साथ-साथ मल्टीट्रेकिंग (तीसरी एवं चौथी रेल लाइनों) जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जैसे-जैसे विभिन्न सेक्शनों में कार्य पूरा हो रहा है, वहां ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इसी कसी में मंदिरहसौद एवं अभनपुर के मध्य रेल लाइन कार्य के पूर्ण होने के उपरांत कल दिनांक 30 मार्च 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अभनपुर-रायपुर स्टेशनों के मध्य मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया जा रहा है । इस क्षमता वृद्धि कार्य के कारण भी रेलवे ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने इस उल्लेखनीय सफलता के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close