June 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समिती
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

बर्थडे पार्टी के आड में जुआ… भाजपा नेता, बिजली ठेकेदार, होटल मालिक और मैनेजर सहित 10 जुआरी गिरफ्तार…

होटल हैवेंस के मालिक, मैनेजर एवं जुआडियों के विरूध्द जुआ एक्ट एवं बीएनएस की संगठित अपराध के तहत की गई कार्यवाही

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। एक दिन पहले ही हेवंस पार्क का बार लाइसेंस सस्पेंड करते हुए सील किया गया था वहीं अब बर्थडे पार्टी की आड मे जुआ खेल रहे रसूखदार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। होटल हेवंस पार्क का बार लाइसेंस सस्पेंड किए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे, वही बीती रात 2 बजे यहां छापेमार कार्यवाही कर पुलिस ने 8 जुआरियों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगो में बीजेपी नेता, बिजली ठेकेदार सहित अन्य रसूखदार लोग शामिल थे।

मिली जानकारी अनुसार बर्थडे पार्टी की आड में जुआ खेलने गए 8 जुआरियों सहित होटल मालिक और मैनेजर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि होटल का कमरा मनीष पंजवानी द्वारा बर्थडे पार्टी के नाम पर बुक कराया गया था। शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने होटल हेवंस पार्क के रुम नंबर 202 में दबिश दी, इस दौरान कमरे में जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा, पुलिस को देखते ही जुआड़ी सकते में आ गए, उनकी तलाशी ली गई, सभी कटपत्ती खेल रहे थे इनके कब्जे से 2 लाख रुपए व 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त कर जुआरियों के खिलाफ 3(2) 4 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित अपराध की धारा 112-2 बीएनएस के अंतर्गत जुआडियों एवं बार होटल हैवेंस पार्क के मालिक, मैनेजर के विरूध्द कार्यवाही की गई है।

“जप्ती”

1- जुआडियों के कब्जे से नगदी रकम 200000 रूपये एवं 52 पत्ती तास के जप्त किया गया

“पकड़े गए आरोपी”

01 रसीद बक्स पिता के बक्स उम्र 54 साल साकिन ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर, 02 शाहिल मौर्य पिता स्व राजेंद्र मौर्य उम्र 29 साल साकिन मौर्या बाडी शनिचरी थाना सकरंडा, 03 ऋषभ शर्मा पिता श्री पी सी शर्मा उम्र 35 साल साकिन रामाग्रीन सिटी सरकंडा बिलासपुर, 04 सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 24 साल साकिन कपिल नगर सरकंडा बिलासपुर, 05 मनीष पंजवानी पिता श्रीचंद पंजवानी उम्र 29 साल धान मंडी तोरवा बिलासपुर, 06 विशाल अचंनतानी पिता विजय अंचनतानी उम्र 26 साल साकिन डोमेनोज के सामने सकरंडा, 07 शरद यादव पिता बी एल यादव उम्र 41 साल साकिन चांटापारा थाना सिविल लाईन् बिलासपुर, 08, अभिनव तिवारी पिता स्व. कृष्ण कुमार तिवारी 40 वर्ष निवासी नेहरूनगर , 09आकाश जीवनानी पिता श्री गोविंद जीवनाणी उम्र 36 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का ऑनर, 10, मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद 26 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close