June 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहा
छत्तीसगढ़निकाय चुनावबिलासपुर

पार्षद पद के लिए ताल ठोंकने पांडेय जी तैयार, विरोधियों के विरुद्ध हो सकते हैं प्रबल दावेदार…? पढ़िए पूरी खबर..!

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। आगामी नगर निगम चुनाव के लिए विभिन्न वार्डो में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं तथा आमजनों के बीच गली- मोहल्लों, चौक- चौराहों पर सियासी चर्चाओं का दौर शुरु हो चुका है। जहां वार्डो के संभावित प्रतिनिधियों के बारे में भी अब चर्चा जोरो पर है। जहां प्रमुख राष्ट्रीय दल किस वार्ड से किसे अपना प्रतिनिधि घोषित करेगी, यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन इस बीच वार्ड प्रतिनिधि बनने की आस लगाए लोगों में हलचल बढ़ गई है, वार्ड प्रतिनिधि बनने की चाह रखने वाले नेतागण सक्रिय नजर आने लगे हैं।

इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 35 जो सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है, यहां भी चुनावी पारा चढ़ने लगा है जो अपने चरम पर है । इस दौरान वार्ड के मिलनसार सक्रिय कांग्रेसी नेता पूर्व पार्षद आदेश पाण्डेय जो पहले भी एक प्रगतिशील पार्षद के रूप में अपनी पहचान बना चुके है उन्होंने भी आगामी चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने की इच्छा जताई है। बताते चलें कि युवा नेता आदेश पाण्डेय पहले भी इस वार्ड से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और यही कारण है कि आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं है।

ज्ञात हो कि चुनावी चर्चा में सामाजिक सरोकारों से वास्ता रखने वाले आदेश पाण्डेय का नाम वार्ड के लगभग सभी गणमान्य लोगों की जुबान पर अनायास ही निकलकर सामने आ रहा है। लोगो में स्वाभाविक रूप से यह चर्चा भी आम है कि आदेश पाण्डेय केवल और केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के झंडे तले ही अपना चुनाव लड़ना पसंद करेंगे। चूंकि वर्षों से वह पार्टी की रीति नीति पर चलकर, अपने वरिष्ठों को मान सम्मान देते हुए पार्टी हित में कार्य करते हुए आए हैं। और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उन्हें जरूर मौका देगी।

अब देखना यह होगा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति आदेश पांडेय की सभ्यता, सरलता, कर्तव्य निष्ठा, प्रगतिशील विचार, वार्ड के लोगों के प्रति अपनी ईमानदारी और पार्टी के प्रति निष्ठा को कितना तवज्जो देती है या दूसरे शब्दों में कहे कि पार्टी आदेश पाण्डेय के इन गुणों को कितना सम्मान देती है। वैसे वार्ड क्रमांक 35 की तासीर देखी जाए तो आदेश पाण्डेय कांग्रेस पार्टी के लिये जिताऊ कैंडीडेट साबित हो सकते है। क्योंकि उन्होंने पहले भी यहां से एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी धमाकेदार जीत हासिल की थी। बहरहाल यह तो आने वाला समय ही सुनिश्चित करेगा ।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close