October 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिलआस्था की ध्वज यात्रा या राजनीतिक संदेश? अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से मांगा जवाबअपोलो से जुड़ी मेडिकल कचरा जलाने की शिकायतों ने बढ़ाई चिंता, लिंगियाडीह के रहवासी परेशानअवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: 10 वाहन जब्त, एक मामले में 3 साल का कठोर कारावासगरबा के मंच पर ‘लॉलीपॉप लागेलु’! पंखीड़ा पर बवाल, आस्था के नाम पर आखिर चल क्या रहा है?
छत्तीसगढ़देशबिलासपुर

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की ठानी

बिलासपुर में शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चन्द्र द्विवेदी (राजू भैया), राष्ट्रीय महामन्त्री नवीनचन्द्र शुक्ला, प्रदेश प्रभारी मध्यप्रदेश एवम छत्तीसगढ़ मनोज कुमार चांवरिया के संज्ञान में और प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रोशन दुबे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हिंदुत्व की आन-बान-शान को बनाए रखने साथ ही राष्ट्र रक्षा का मूलमंत्र लेकर पूरे देशभर में हिन्दुत्व की ध्वजा पताका फहराने राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन ने कमर कसते हुए प्रदेशभर में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों का शपथ ग्रहण सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर नई नियुक्तियों का अनुमोदन कर संभाग प्रभारी, बिलासपुर के पद में भूपेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, संभाग प्रवक्ता बिलासपुर पद के लिये मुकेश कुमार शर्मा तथा जिला प्रवक्ता बिलासपुर पद पर विवेक लक्ष्मे का मनोनयन कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

विदित हो कि विविध स्तर पर आयोजनों की रूपरेखा के साथ संगठन का विस्तार क्रम तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। सनातनियों में एकता की अलख जगाने आगे आई राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे एवं प्रदेश महामन्त्री दुर्गेश्वर प्रसाद शर्मा ने प्रदेश एवं जिलों के कर्मठ हिन्दू नेतृत्व का चयन कर उन्हें संगठन और राष्ट्रहित में कार्य करने एकत्रित करने के साथ ही राष्ट्र सेवा हेतु संकल्पित किया है।

राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन बिलासपुर द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह प्रभारी म.प्र/छग मनोज कुमार चांवरिया एवं प्रदेश अध्यक्ष छग रोशन दुबे के गरिमामयी मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रमुख रूप से विशेष अतिथि महामंत्री छग दुर्गेश्वर प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष छग गिरिजा प्रसाद तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री छग संतोष सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष छग कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रदेश प्रवक्ता छग गुलाब सिंह, संभाग प्रभारी, बिलासपुर छग भूपेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, सह – संभाग प्रभारी, बिलासपुर छग, राधेश्याम तिवारी, संभाग प्रवक्ता बिलासपुर छग, मुकेश कुमार शर्मा, जिला प्रवक्ता बिलासपुर छग विवेक लक्ष्मे सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिले के सभी प्रदेश एवम जिला कार्यकारिणी के सदस्य शामिल रहे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close