July 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
एक पेड़ माँ के नामछत्तीसगढ़बिलासपुरवृक्षारोपण अभियान

एक पेड़ माँ के नाम, एसईसीएल में स्वच्छता ही सेवा अभियान में वृक्षारोपण

सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक मण्डल एवं सीवीओ ने पेड़ लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। भारत के सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसईसीएल वसंत विहार कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा आम का पेड़ लगाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस दौरान निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक पौधे लगाए गए है, जिसमें मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारी – कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है ।

विदित हो कि इस वर्ष भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता है और इसके अंतर्गत कोयला मंत्रालय के दिशा-निर्देशन में कोयला कंपनियों सहित देश भर में स्वच्छता के प्रयासों में नागरिको की भागीदारी और सामूहिक कार्यों की भावना को प्रज्वलित किया जा रहा है।

इस वर्ष के अभियान के तीन प्रमुख केंद्र बिन्दु हैं स्वच्छता लक्ष्य इकाई (सीटीयू) को चिन्हित कर सफाई अभियान चलाना, स्वच्छता में जन भागीदारी एवं सफाई मित्रों के लिए कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करना। इन उद्देश्यों के साथ एसईसीएल मुख्यालय एवं संचालन क्षेत्रों में भी स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close