May 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
छत्तीसगढ़धार्मिकबिलासपुर

नगर विधायक अमर अग्रवाल ने दी गणेश उत्सव की बधाई, विधायक निवास में पधारे श्री गणेश ..सामूहिक आरती में शामिल होने क्षेत्र वासियों एवं नगर वासियो को दिया आमंत्रण

विधायक अमर अग्रवाल ने विघ्न विनाशक भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के जीवन को मंगलमय बनाने और समृद्धि की कामना की है।

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल के राजेंद्र नगर निवास प्रांगण में भादो मास की शुक्ल चतुर्थी से विघ्न विनाशक, गजवदन विनायक श्री गणेश भगवान की स्थापना की गई है। सर्व समुदाय के सुख समृद्धि कल्याण की कामना करते हुए अमर अग्रवाल ने प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे एवं सायं 7:30 बजे सामूहिक आरती में शामिल होने के लिए क्षेत्र वासियों एवं नगर वासियो को राजेंद्र नगर बिलासपुर निवास प्रांगण में इच्छुक भक्त जनों को शामिल होने का आमन्त्रण दिया है।

उन्होंने कहा गणेश उत्सव के पावन पर्व पर बिलासा नगरी में घर घर एवम विभिन्न स्थलों में भगवान गणेश विराजमान किये गए है। त्योहारों की श्रृंखला में धूमधाम से, आस्था और उमंग के साथ गणेश पर्व का आयोजन किया जा रहा है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी के द्वारा सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की गई थी। देशभर में यह उत्सव अब सामाजिक सद्भावना का अनूठा उदाहरण बन गया है।

गणेश उत्सव सामाजिक समरसता, भाईचारे, एकता के वातावरण को मजबूत करने तथा उल्लास और आनंद का अवसर है। विधायक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दस दिवसीय गणेश पर्व में प्रतिदिन प्रातः काल एवं संध्या होने वाली आरती में नागरिक जन को शामिल होने सादर आमंत्रित किया गया है। नगर विधायक अमर अग्रवाल ने विघ्न विनाशक भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के जीवन को मंगलमय बनाने और समृद्धि की कामना की है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close