April 30, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर के वार्डों में गूंजा ‘बस्ती चलो अभियान’ का नारा, विधायक अमर अग्रवाल का हुआ भव्य आत्मीय स्वागतनारायणा ई-टेक्नो स्कूल में वित्तीय अनियमितता और अवैध गतिविधियों का आरोप; NSUI ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगक्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब 
गौ सेवा पद प्रतिष्ठा यात्राछत्तीसगढ़देशबिलासपुरसुरक्षा

गौ माता को आश्रय हेतु गौ अभ्यारण्य की घोषणा पर धन्यवाद ज्ञापित करने, गौ प्रतिष्ठा पदयात्रा बिलासपुर से रायपुर

सड़को पर एक्सीडेंट में घायल हो रही गौ माता को आश्रय हेतु गौ अभ्यारण्य घोषणा करने पर धन्यवाद पदयात्रा

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। 2023 में बिलासपुर से दिल्ली तक की पद यात्रा विपुल शर्मा ने की थी जिस पर 7 प्रमुख मांगे थी, उसमे एक मांग थी की हर जिले में एक गौ अभ्यारण्य हो। छत्तीसगढ शासन द्वारा गौ अभ्यारण्य योजना की घोषणा करने पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करने हेतू गौ प्रतिष्ठा पदयात्रा बिलासपुर से रायपुर का आयोजन विपुल शर्मा के नेतृत्व में गौ सेवाधाम बिलासपुर के द्वारा किया जा रहा है। साथ ही इस दौरान गौमाता की सुरक्षा, संरक्षा, उचित देखभाल सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

जिसमे गौ अभ्यारण का स्वरूप कैसा होगा साथ ही हर गांव में गौ अभ्यारण कैसे बनेगा, गौ तस्करी मुक्त छत्तीसगढ कैसे बनेगा, बंद हुई गौठन योजना कैसे काम करे, रोड़ पर एक्सीडेंट कैसे कम होगे पशु चिकित्सालय कैसे कार्य करेगा,गौ तस्करी कैसे बंद होगी इन सभी पर सात प्रमुख मांग राज्य सरकार से निवेदन हेतु बिलासपुर से रायपुर तक की पद यात्रा की जा रही हैं।

सात प्रमुख मांगें…

(1) छत्तीसगढ़ राज्य में कोसली नस्ल की गाय का नाम माता कोशल्या के नाम रखा गया था। गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिया जाएं, साथ ही केन्द्र सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाए की गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए।
(1 क) बिलासपुर गौ सेवा धाम को 5 एकड़ भूमि गौ सेवा हेतु प्रदान किया जाए। जिसमे जिला पशु चिकित्सालय या बिलासपुर शहरी गौठान को समिति को सेवा हेतु लीज पर या राज्य सरकार आबंटन कर देवे ।
(2) बंद पड़े गौठन में मेरा गांव मेरा अभ्यारण्य योजना लागू हो जिसमे नन्दी शाला खोले जाए ।
(3) गौ तस्करी मुक्त छत्तीसगढ बनाने के लिए गौ टाक्स फोर्स बनाया जाएं। जिसमे हर जिले से 5 गौसेवक 5 समाज सेवी 2 कांस्टेबल 1 उप निरीक्षक को जोड़ा जाएं ।
(4) गोचर भूमि अधिग्रहण कर ली गई है उन्हें मुक्त करवाया जाए। किसानों से गोबर खरीद कर उन्हे उचित मूल्य पर खाद बना कर दिया जाएं ।
(5) प्रति गौ पालन पर हर गौ पालक को एक हजार रुपए माह दिया जाए एवं रोड पर छोड़ने पर उन पर सजा 5000 रुपए का अर्थ दंड लगाया जाए। एवम उसके ऊपर सजा के तौर पर गौ अभ्यारण्य पर 7 दिनो की सेवा का प्रावधान बनाया जाए।
(6) पशु चिकित्सा विभाग के तृतीय श्रेणी कार्य पालिका राज्य स् वर्ग पद नाम सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी 700 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया तुरंत की जाए ।
(7) नेशनल हाईवे पर हर 50 किलो मीटर पर टोल प्लाजा के पास घायल गौ माता हेतू पशु चिकित्सा केंद्र बनाए जाए।

कार्यक्रम का विवरण :-

पद यात्रा आरंभ 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे बिलासपुर गौ सेवा धाम से रायपुर, भारत माता चौक पर उद्बोधन, यात्रा आगे की ओर प्रस्थान।

विपुल शर्मा, बिलासपुर गौ सेवा धाम एवं समस्त गौ सेवक छग

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close