May 3, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर के वार्डों में गूंजा ‘बस्ती चलो अभियान’ का नारा, विधायक अमर अग्रवाल का हुआ भव्य आत्मीय स्वागतनारायणा ई-टेक्नो स्कूल में वित्तीय अनियमितता और अवैध गतिविधियों का आरोप; NSUI ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगक्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब 
उठाईगिरीचोरीछत्तीसगढ़बिलासपुर

दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात, सीसीटीवी कैमरे में कैद, चोरों के हौसले बुलंद, देखिए सीसीटीवी में कैद वीडियो…

चोरी करने अपनाया अलग तरीका, भिखारी बनकर चोरी की घटना को दे रहे अंजाम

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। 25 अगस्त 2024 रविवार को जूना बिलासपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई एक चोरी की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। अभी तीन दिन पहले हुए चोरी का मामला ठंडा नही हो पाया था कि वही इसी क्षेत्र में हुई दूसरी चोरी भी अब लोगो की जुबान पर है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम देते हुए घटना स्थल से चोरी का माल लेकर रफू चक्कर हो गए है । जिनकी कारगुजारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । जिसके बाद पीड़ित शार्दुल गुप्ता पिता सतीश गुप्ता के द्वारा चोरी की घटना की रिपोर्ट थाना सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई है।

भिखारी बनकर चोरी की घटना को दे रहे अंजाम

जूना बिलासपुर निवासी शार्दुल गुप्ता ने बताया कि दिनांक 25 -8-2024 दोपहर 12.05 के करीब मेरे घर के दरवाजे में आकर एक पुरुष और एक औरत मौका देखकर, घर के अंदर घुसकर, टीवी वाले कमरे में रखा दोनो मोबाइल MI कंपनी का जिसमे जियो का सिम लगा हुआ था । उस दोनो मोबाइल को वो दो चोर जो भिखारी बनकर आए थे और चोरी करके ले गए है। जिनकी चोरी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई है जिसमे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे भिखारी बनकर आए दो लोगो ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और दो नग मोबाइल चोरी करके बड़ी आसानी से चले गए। शार्दुल गुप्ता ने यह भी बताया कि यह सिलसिला अभी थमा नहीं है अज्ञात चोरों ने फिर से एक बार मोहल्ले के ही दूसरे घर में भी ऐसी चोरी की घटना को अंजाम दिया है और चोरी का माल लेकर रफू चक्कर हो गए है ।

देखिए सीसीटीवी में कैद वीडियो…

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close