August 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
देशसमीक्षा बैठक

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की ‘सेंट्रल विस्टा’ प्रोजेक्ट की समीक्षा

उपस्थित अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कंस्ट्रक्शन साइट्स के बारे में विस्तार से बताया ।

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तोखन साहू ने निर्माण भवन में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ‘सेंट्रल विस्टा’ प्रोजेक्ट की समीक्षा की जो देश की एक महत्वकांक्षी परियोजना है। समीक्षा के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कंस्ट्रक्शन साइट्स के बारे में विस्तार से बताया ।

कर्तव्य पथ जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था, वह हमको ब्रिटिश राज से गुलामी की याद दिलाता था. आज वही राजपथ कर्तव्य पथ में बदला है और यह भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनने की प्रेरणा देता है । इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत पूर्ण किए गए कार्यों में कर्तव्यपथ पहला कार्य है। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट के कई भवन इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्माणाधीन हैं।

उसको जल्द से जल्द तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश मंत्री महोदय ने दिए एवं कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार वह कुछ प्रोजेक्ट साइट का दौरा भी करेंगे। बैठक के दौरान मंत्रालय के अतिरिक्त एवं संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हुए।

कार्य की समीक्षा बैठक के बाद श्री तोखन साहू ने राज घाट जा कर महात्मा गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनको याद किया । राजघाट समिति के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें और अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया । गौरतलब है कि राजघाट समिति के देखरेख की जिम्मेदारी आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की है ।

 

 

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close