May 31, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
छत्तीसगढ़देशप्रदेशबिलासपुरराजनीतिलोकसभा चुनाव

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एंटी इन्कम्बेंसी’ जैसे मिथक को ‘प्रो-इन्कम्बेंसी’ में तब्दील कर भारतीय राजनीति में बदला है – धरम

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने एनडीए की जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

जनता और नरेंद्र मोदी का अटूट सबंध है प्रधानमंत्री के नेतृत्त्व में हमने छत्तीसगढ़ में बेहतर प्रदर्शन किया और हम लगातार एक नई उंचाईयों को छुएंगे और देश की तस्वीर भी बदलेंगे : कौशिक

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर देश के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी व एनडीए पर विश्वास जताकर अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर विजयी बना कर पुनः विश्वास को क़ायम रखा है। जिसके लिये देश की जनता का. हार्दिक धन्यवाद साथ ही भारतीय जनता पार्टी के समस्त प्रत्याशियों को विजय होने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु अग्रिम शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि NDA का इस देश में (Needed Development Authority/आवश्यक विकास प्राधिकरण) के नाम पर अलग ही पहचान है। निश्चित ही आप सभी अपनी लोकसभा के देवतुल्य जनता की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप अपने क्षेत्र का विकास कर भाजपा की विकासवादी नीतियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों, बुजुर्गों, महिलाओं, नौजवानों एवं वंचितों को पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व में हमने छत्तीसगढ़ में बेहतर प्रदर्शन किया है और मोदी के नेतृत्त्व में हम लगातार एक नई उंचाईयों को छुएंगे और देश की तस्वीर भी बदलेंगे। कौशिक ने कहा कि बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू ने भी भारी मतो से जीत हासिल की है जिसमे बिल्हा विधानसभा से भी प्रचंड मत प्राप्त किया है।

कौशिक ने कहा कि यह जीत इस बात की तस्दीक भी कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के अपने उद्घोष में निहित ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के संकल्प के साथ काम किया है और इसलिए ‘एंटी इन्कम्बेंसी’ जैसे मिथक को ‘प्रो-इन्कम्बेंसी’ में तब्दील कर भारतीय राजनीति में बदला है। कौशिक ने कहा कि भाजपा-एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत के साथ जनता जनार्दन सत्ता सौंपी है। जनता का यह अटूट विश्वास है और जनता के विश्वास के कारण ही भाजपा-एनडीए ने इन चुनावों में तीसरी बार फिर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close