June 20, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहा
अवैध रेत परिवहनखनिज उत्खनन एवं भंडारणखनिज विभाग

खबर पर लगी मुहर, खनिजो के अवैध परिवहन पर 08 वाहन जब्त, अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई 

सरकारी जमीन एवं रहवासी इलाकों में रेत और गिट्टी का अवैध भंडारण, प्रतिबंधित समय में भवन निर्माण सामग्री का परिवहन, क्या प्रशासनिक अमले की मौन सहमति ? पढ़िए पूरी खबर...https://prachandprahar.com/illegal-storage-of-sand-and-gravel-in-government-land-and-residential-areas-transportation-of-building-construction-material-during-restricted-time/

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा कल और आज दो दिनों में 8 वाहनों के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का मामला दर्ज कर कार्रवाई किया गया।

विदित हो कि बीते दिनों हमने खनिजों के अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर खबर प्रकाशित की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने खनिज विभाग को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

*✍️ सरकारी जमीन एवं रहवासी इलाकों में रेत और गिट्टी का अवैध भंडारण, प्रतिबंधित समय में भवन निर्माण सामग्री का परिवहन, क्या प्रशासनिक अमले की मौन सहमति ? पढ़िए पूरी खबर…*

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 https://prachandprahar.com/illegal-storage-of-sand-and-gravel-in-government-land-and-residential-areas-transportation-of-building-construction-material-during-restricted-time/

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

जिसके बाद उप संचालक खनिज प्रशासन किशोर गोलघाटे के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है। श्री गोलघाटे ने बताया कि 15 अक्टूबर को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा कुदुदंड, मंगला, पाटबाबा एंव लोखड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

जहाँ मंगला पाटबाबा क्षेत्र अंतर्गत बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन कर रहे खनिज रेत लोड 03 ट्रैक्टर व मिट्टी ईट लोड 01 ट्रेक्टर कुल 04 वाहनो को जप्त किया गया। उक्त वाहनों को पुलिस थाना सकरी की अभिरक्षा मे रखा गया है। इसी प्रकार 16 अक्टूबर को कोनी, निरतु, सकरी रतनपुर एंव गढ़वट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, जहाँ गढ़वट क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 04 ट्रेक्टर ट्राली वाहन को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा मे रखा गया है। खनिजों के अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close