October 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिलआस्था की ध्वज यात्रा या राजनीतिक संदेश? अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से मांगा जवाबअपोलो से जुड़ी मेडिकल कचरा जलाने की शिकायतों ने बढ़ाई चिंता, लिंगियाडीह के रहवासी परेशानअवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: 10 वाहन जब्त, एक मामले में 3 साल का कठोर कारावासगरबा के मंच पर ‘लॉलीपॉप लागेलु’! पंखीड़ा पर बवाल, आस्था के नाम पर आखिर चल क्या रहा है?
छत्तीसगढ़देशप्रदेशरायपुर

13 नवम्‍बर को होगा अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली का आयोजन

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में 13 नवम्‍बर को होगा अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली का आयोजन

प्रचंड प्रहार/रायपुर: 09 अक्‍टूबर, 2024। भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर भर्ती जोन (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) के तत्वाधान में 13 नवंबर, 2024 को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग, जबलपुर के मैदान में सुबह 4.00 बजे से महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली-2024-2025 का किया जा रहा है । उम्मी्दवारों को जबलपुर के एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवेश-द्वार पर सुबह 02.00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा ।

रैली में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य की कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) में सफल 241 युवा लड़कियां भर्ती चक्र में सैन्य पुलिस में शामिल होने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी । सभी 241 अभ्यर्थियों को 03 अक्टूबर, 2024 को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं । उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और रैली नॉटिफिकेशन के अनुसार सभी दस्तावेज और आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है।

रैली संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर से टेलीफोन नंबर 7247028996 पर संपर्क कर किया जा सकता । भारतीय सेना में चयन पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अनाधिकृत व्‍यक्तियों से सावधान रहें । मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (एमपी और सीजी) सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के लिए शुभकामनाएं देता है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close