
प्रचंड प्रहार/एमसीबी। आम जनमानस की साधारण अवधारणा होती है कि सरकारी अधिकारी आम लोगो की समस्याओं को लेकर लापरवाह रहते हैं, लेकिन केल्हारी तहसीलदार ने मानवता की मिसाल पेश कर इस अवधारणा को बदलने का कार्य किया है।

मिली जानकारी अनुसार बीते दिन सोमवार दिनांक 16 सितंबर को केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवार जब केल्हारी से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक पेड़ के गिरा था। जिसमें बाइक सवार शिवमंगल पिता नारायण निवासी ग्राम पेन्ड्री नवाटोला का पांच वर्ष की बच्ची मुसरा मोड़ में एक पेड़ बाइक पर गिर जाने से अपने 5 साल की बच्ची के साथ घायल हो गया था। जिसमें मासूम बच्ची डर से कांप रही थी। तहसीलदार ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए और मानवता का परिचय देते हुए तत्काल मासूम बच्ची को गोद में उठाकर अपनी कार में लिटाया और फौरन नजदीक अस्पताल उपस्वास्थ्य केंद्र पेन्ड्री ले गए।

बच्ची को गोद में बिठाकर बहलाया जिसमें उसका डर समाप्त हो गया उसके बाद उन्होंने मासूम को बिस्किट खिलाया। तहसीलदार ने बच्ची और परिजन का प्राथमिक उपचार करवाया। फिर तहसीलदार मनेंद्रगढ़ की ओर रवाना हो गए। तहसीलदार के इस कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए प्रशंसा की। अपनी बातचीत में तहसीलदार करमचंद जाटवार ने बताया कि विभागीय कर्तव्यों के साथ साथ सामाजिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए, जिससे समाज और देश को एक नई दिशा मिल सके।



