October 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेश
छत्तीसगढ़देशप्रदेशबिलासपुर

भाजपा किसी अंग्रेज की ओर से स्थापित पार्टी नहीं, बल्कि देश की एक विचार धारा है, जिसमें देश के मिट्टी की खुशबू आ रही है – कौशिक

सदस्यता अभियान केवल अभियान नहीं राष्ट्र व गरीब कल्याण की मुहिम का हिस्सा बनने का अवसर है : दयालदास बघेल

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत बेमेतरा जिला के नवागढ़ में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

विधानसभा बिल्हा में आयोजित सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए श्री चंद सुंदरानी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। बेमेतरा जिला के नवागढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक कार्यक्रम में प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के संग पूर्व विधानसभ अध्यक्ष शामिल हुए। साथ ही बिल्हा विधानसभा स्तरीय अभियान मे मुख्यतिथि के रूप में श्री चंद सुंदरानी एवं भूपेंद्र सवन्नी शामिल होकर सदस्यता बनाई गयी।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि भाजपा में छह वर्षों में नए तरीके से सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है। देश हित में लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में ऑनलाइन सदस्य बने और राष्ट्र के निर्माण में योगदान करें। भाजपा भारत की विश्व बंधुत्व व देश सर्वोपरि की भावना वाली पार्टी है। भाजपा के सदस्य बनकर राष्ट्र व गरीब कल्याण की मुहिम का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि हर जाति, हर वर्ग और हर धर्म के लोग बीजेपी के सदस्य बन सकते हैं। आम जनता को पूर्ण विश्वास है कि देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए जनता पार्टी की आवश्यकता है। भाजपा विचारधारा और आदर्शों की राजनीति करने वाला एक ही दल है। भारतीय देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए भाजपा विचारधारा की आवश्यकता है।

इस अवसर पर श्री कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसी अंग्रेज की ओर से स्थापित पार्टी नहीं है । बल्कि देश की एक विचार धारा। जिसमें देश के मिट्टी की खुशबू आ रही है। इस धारणा से देशभक्त श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ओर से स्थापित पार्टी है और पार्टी का सदस्य, बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में सहभागी बनता है। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव में लोकतांत्रिक परंपरा का पालन केवल बीजेपी करती है। भाजपा 2027 के चुनाव में उतरने वाली सेना इस सदस्यता महाअभियान से तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में नया रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी नई प्रतिमा स्थापित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में हम पार्टी के संकल्प को सिद्धि तक के लिए संकल्पित किया गया है। विधायक ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने के लिए हर कोई तत्पर है। इस बार भी भाजपा विश्व के माध्यम से सदस्यता अभियान जारी है। उनकी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में निखर कर सामने आएंगे। इस दौरान वे पार्टी नेताओं ने बीजेपी के गठबंधन को हर घर तक ले जाने का वादा किया। श्री कौशिक सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस संगठन पर्व में बड़-चड़ कर हिस्सा ले और इसे सफल बनाएं! इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, मंडल अध्यक्ष जिला मोर्चा एवं मंडल मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close