May 1, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर के वार्डों में गूंजा ‘बस्ती चलो अभियान’ का नारा, विधायक अमर अग्रवाल का हुआ भव्य आत्मीय स्वागतनारायणा ई-टेक्नो स्कूल में वित्तीय अनियमितता और अवैध गतिविधियों का आरोप; NSUI ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगक्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब 
छत्तीसगढ़जन समस्यादेशबिलासपुरस्वास्थ्य

विधायक जी, आपने ताल ठोक कर 15 दिनों का दावा किया था बिलासपुर को ? आपके 180 दिन कार्यकाल में हो चुकी 121 चाकू और तलवार की घटनाएँ… शैलेश

CIMS में 26 दिनों से MRI और 16 दिनो से CT SCAN बंद है, क्या षड्यंत्र चल रहा है बिलासपुर में ?

बीजेपी सरकार में बिलासपुर को चाकूपुर बना दिया और सरकार की सेवा और सुरक्षा फेल है- शैलेश

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने हर गली मोहल्ले में जाकर जनता के बीच में डींग मारते हुए कहा था कि अगर वो विधायक बनेंगे तो 15 दिनों में बिलासपुर की क़ानून व्यवस्था सुधार देंगे, फिर वो जीत गये तब उन्होंने फिर ढींग मारी कि अब वो इस शहर के अभिभावक है सब कुछ ठीक कर देंगे, लेकिन उनकी जानकारी में ये बताना चाहता हूँ कि विधायक जी 180 दिन हो गये है अब और चाकू बाज़ी और तलवार बाज़ी का आँकड़ा 121 पहुँच गया है यानि लगभग हर दूसरे दिन ऐसी वीभत्स घटना हो रही है।

बिलासपुर में कि शरीफ, इज़्ज़तदार लोग और मासूम बच्चियाँ और बहने शहर में निकलने में डरने लगी है, रोज़ कहीं न कहीं चाकू अड़ाकर अपराध हो रहा है।आपका दावा फेल हो चुका है और आपको बिलासपुर की जनता से माफ़ी माँगना चाहिए जो आपने झूठ बोला था। पूरे प्रदेश में क़ानून व्यवस्था हाशिये पर आ गई है। हाल ही में प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना बलौदा बाज़ार ज़िले में हुई ये पूरे देश ने देखा है।

बड़ी मुश्किल से सिम्स में एसईसीएल की मदद से MRI और CTSCAN कांग्रेस सरकार ने लगाई थी उसका ये हाल हो चुका है कि ग़रीब लोगों को आज भी निजी स्थानों से इलाज और जाँच करवानी पड़ रही है ये वही हालत है जो आपके पुराने कार्यकाल में होता रहा है। आपके कार्यकाल में CIMS की नियुक्तियों में गड़बड़ी हुई थी और नसबंदी कांड जैसे पूरे देश को हिला देने वाले कांड हुए थे,शायद ही कोई भूला होगा, न्यायालय के निर्देश के बाद भी सिम्स संभल नहीं रहा है। ग़रीब बाहर से इलाज करवा रहा है ये बहुत ही शर्म की बात है। बीजेपी की सरकार में बिलासपुर सेवा और सुरक्षा के मामले में फेल हो गया है और पूरे शहर में बस ग़रीबों पर बुलडोज़र चलाया जा रहा है और ग़रीबो को बस बड़ी निर्दयता से उजाड़ा जा रहा है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close